26 गणतंत्रदिवस पर भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों बेटियों और युवाओं के लिए किया बड़ा घोषणा, खुलेने जा रही है गुंडाधुर तीरंदाजी अकादमी


जगदलपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जगदलपुर के लाल बाग मैदान में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सीएम बघेल द्वारा परेड की सलामी ली गई। वहीं प्रदेशासियों के नाम संदेश वाचन भी किया गया। सीएम बघेल के द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए किसान, युवा तथा राज्य की बेटियों को लेकर कई बड़े ऐलान भी किए गए हैं।


यह भी पढ़े : खूटाघाट बांध, जिसका निर्माण आज से कई साल पहले अंग्रेजो द्वारा गरवाया गया था।


26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर CM भूपेश बघेल के द्वारा दलहन फसलों की खरीदी भी MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर करने की बड़ी घोषणा भी की गई है। अब साल 2022-23 से मूंग, उड़द और अरहर की फसलें भी MSP पर खरीदी जाएगी। इसके साथ ही सीएम के द्वारा प्रदेश में लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को सरलीकरण करने की घोषणा किया गया।


यह भी पढ़े : क्रिप्टो का A टू Z पूरी जानकारी, क्या सही है crypto में निवेश करने की हर एक बारीक सवाल की जानकारी मिलेगी आपको यहां।


इसके लिए भी परिवहन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। तो इस योजना के बाद से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। रिहायशी इलाकों में व्यासायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु प्रावधान भी किए जाएंगे। अनियमित भवन निर्माण के नियमतिकरण हेतु इसी वर्ष ही कानून लाया जाएगा। श्रमिक परिवार की बेटियों हेतु नोनी सशक्तिकरण सहायता अभियान शुरु की जाएगी। इस योजना के तहत सभी हितग्राहियों की 2 बेटियों को मिलेगी 20-20 हजार की सहायता राशि।


यह भी पढ़े : Tax On Cryptocurrencies By Indian Government, क्या इंडिया में क्रिप्टो करेंसी पर लगने वाली है टैक्स?, एक फरवरी को सरकार द्वारा क्रिप्टो पर भी लगा सकती है भारी टैक्स।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बस्तर में गुंडाधुर तीरंदाजी अकादमी खोलने की घोषणा भी की गई है। इसके अलावा भी बस्तर में वृक्ष कटाई अनुमति के नियमों का सरलीकरण भी किया जाएगा। वहीं 500 वर्ग मीटर की भूमि पर बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुज्ञा भी जारी की जाएगी।


यह भी पढ़े : जानिए बिलासपुर जिले के पास स्थित सबसे बढ़िया और बेस्ट पिकनीक स्पॉट के बारे में, Nature camp boirpadav।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ