क्या क्रिप्टो बना देगा आपको रातों रात करोड़पति, क्या क्रिप्टो में पैसे इन्वेस्ट करना सही है? : Digital Coins Crypto Currency Exchange Full Details


Crypto Currency Kya Hai? : क्रिप्टोक्रेंस भी शेयर मार्केट की तरह ही होती है। जैसे आप शेयर मार्केट में किसी भी छोटी बड़ी कम्पनी की शेयर खरीदे बेचते है वैसे ही क्रिप्टोक्रेंस में भी आप कोई सा भी कोइन खरीदे बेचते है। ये किसी कंपनी के शेयर की तरह तो नही होता लेकिन इसका प्रॉसेस लगभग वैसी होता है। जिस तरीके से शेयर मार्केट में कोई शेयर के दाम कम होने पर लोगो द्वारा उसे खरीदा जाता है और दाम बढ़ने पर उसे बेच भी दिया जाता है वैसे ही क्रिप्टो में जब आपको लगता है की इस डिजिटल सिक्के की कीमत अभी कम है और बाद में उसकी कीमत बढ़ सकती है तो आप उसे खरीद कर रखते है और जैसे ही उसकी दाम बढ़ गई उसे बेच भी देते है। जिससे आपको काफी मुनाफा भी हो जाता है।


Digital Coins : डिजिटल कॉइन भी एक ऐसा कॉइन होता है, जिसे आप खरीद तो सकते है लेकिन अपने पास नही रख सकते यानी आप इसे ना तो झू सकते है और ना ही देख सकते है बस आप अपनी कल्पना से यह मानकर चलते है की आपके पास एक तरह का कॉइन है जिसे आप अपने मोबाइल या फिर किसी भी उपकरण के सहारे अपने एकाउंट में देख सीखते है। इसे ऐसा मन कर चलिए की आपके एकाउंट में ही उस सिक्के को खरीद करके रखते है, अपने एकाउंट से ही बेच भी सकते है। लेकिन उसे बैंको की तरह किसी भी केंद्र में जाकर निकलवा नही सकते यानी की यह पूरी तरह कल्पना में चलता रहता है। जैसे आपने एक डिजिटल सिक्का 100 रुपए में खरीद कर रखे है। और कुछ समय बाद उसकी कीमत 120 हो गई तो आपने उसे बेच दिया इस तरह आप 20 रूपये कमा लिए। बस यही तरह डिजिटल सिक्के की खरीदी एवं बिक्री होती रही है।


छत्तीसगढ़ के लोगो में भी क्रिप्टो के प्रति लगाव : जी हां आपने सही पढ़ा छत्तीसगढ़ के लोगो में भी क्रिप्टो के प्रति काफी लगाव बढ़ता ही जा रहा है, खासकर के यहां के युवाओं में जिनको डिजिटल दुनियां से काफी लगाव है वो इसमें निवेश कर काफी पैसे कमा रहे है। इसकी सबसे खास बात है की आप इसमें केवल 100 रूपये के एक छोटी राशि से क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट कर सकते है। कई बार हम सुनते है की एक युवक रातों रात क्रिप्टो से लखपति बन गया उसका लगाया हुआ पैसा कई गुना हो गया। उसमे कितना सच है इसके बारे में बहुत कम लोग ही बताते है। इसमें कोई दो राय नहीं है की इसमें आपके पैसे कब कितने गुने हो जाए आपको भी पता नहीं चलेगा। लेकिन यह एक इत्तेफाक ही है। मन लीजिए आपने कोई सा भी डिजिटल सिक्का 200 रूपये में खरीदार जिसकी अभी कीमत केवल 20 रूपये है, तो आपको अभी 10 सिक्के आपके क्रिप्टो वॉलेट में मिलते है, अब मन लीजिए उस सिक्के की कीमत 1 हफ्ते, 1 महीने यह फिर एक साल बाद 50 रूपये हो गए तो आप हर एक सिक्के के पीछे 30 रूपये कमा सकते है। यानी 200 रूपये से आप 300 रूपये कमा कर उस 200 रूपये को 500 या इससे भी कई गुना कर सकते हैं। हमने आपको एक उदाहरण बस दिया है। ताकी आप crypto को गहराई से समझ सके।


किसी भी क्रिप्टो करेंसी की कीमत अचानक से कैसे बढ़ जाती है? : जी हां यह सवाल उन सभी के मन में होता है जो crypto में अपना इन्वेस्टमेंट बस शुरु ही किए रहे है। जब किसी भी चीज की मांग बाजार में बढ़ने लगती है तो उसकी कीमत जाहिर है की बढ़ जाती है। ठीक ऐसा ही क्रिप्टो में भी होता है। जब किसी क्रिप्टो कॉइन की डिमांड मार्केट में बढ़ने लगती है यानी की लोग अधिक से अधिक उसे खरीदने लगते है तो उसकी कीमत बढ़ना शुरू हो जाती है। ठीक इसके विपरित जब खरीदने वाले से ज्यादा लोग अपने पास रखे क्रिप्टो कॉइन को बेचने लाग जाते है तो उसकी कीमत घटने लगती है। यहां तक जब सोशल मीडिया पर या किसी भी माध्यम से कोई प्रसिद्ध सेलिब्रिटी इसका प्रचार करते है तो इसकी किमते ऊपर आनी शुरू हो जाती है क्योंकि अधिक लोग उनसे ल्रेरिट होकर उस सिक्के को खरीदते है। आप इसे अपने आस पास के किसी भी चीजों से जोड़कर देख सकते है। जिस तरह सोने चांदी का भाव भी मार्केट में काम ज्यादा होते रहता है उसी तरह इसमें भी उतार चढाव लगा रहता है।


अगर सच में इतना फायदा है तो सभी इसमें क्यों इन्वेस्ट क्यों नहीं करते : जी हां आपके मन में यह सवाल भी आ सकती है कि अगर क्रिप्टो में इतना अधिक मुनाफा है तो हर कोई इसमें सिक्के खरीद कर क्यों नहीं रख लेते, तो इसका जवाब है की सभी के पास इसकी जानकारी भी नही होती साथ ही इसके बार में सभी को पता भी नही होता। और यह आपके खुद की बुद्धि बल पर होता है कि आपक कब कोन सी coin और कब खरीद रहे है। जानकारी का अभाव ही इसमें लोगो को घुसने से रोकती है। लेकिन जैसे जैसे दिन गुजरता जा रहा है लोग जागरूक होते जा रहे है और अब इंडिया पूरे विश्व का सबसे अधिक क्रिप्टो होल्डर देश की क्षेणी में नंबर वन पर है। यहां तक हमरे छत्तीसगढ़ राज्य के भी काफी लोग इसमें इन्वेस्टमेंट कर की है।


क्या क्रिप्टो में हमेशा लाभ ही होगा ? : यह सवाल सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि आधी जानकारी आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। आपको यह भी जानना चाहिए की जिसमे जितना जल्दी पैसा आने का रिस्क है उसमे उतना ही जल्दी पैसे जाने का भी रिस्क होता है। अगर आप कोई ऐसी कॉइन खरीदे है जिसकी डिमांड लगातार कम होता जा रहा है। लोग उसे खरीदने से ज्यादा बेच रहे है तो फिर अगर ऐसी कॉइन को आप खरीदते है तो आपके मुनाफे के जगह नुकसान भी हो सकते है। लोग यह तो बताते है की किसी ने 10 साल पहले 1000 का बिटकॉइन खरीदा आज करोड़पति बना बैठा है, लेकिन कोई यह नहीं बताता की कुछ ऐसे भी coin थे 10 साल फल जिसे आप 1 करोड़ का भी खरीदते तो आज उसकी कीमत लाखो यह हजारों में ही होती। अतः सही चीज है सही सिक्के को खरीदना।


आज की तारीख में सबसे विश्वसनीय क्रिप्टो करेंसी : डॉगकॉइन, बिटकॉइन, एथरियम, मेटिक जैसे कई ऐसे crypto currency आपको देखने को मिल जाती है जो अभी टॉप रैंक पर है। बिटकॉइन टॉप एक में और एथरियम टॉप दो पर है। तो वही dogecoin अब 12वें पायदान पर है। आप कई सारे crypto एक्सचेंज आप जैसे वैजीरेक्स, कॉइनस्विच जैसे कई सारे एप्लिकेशन आपको प्ले स्टोर पर मिल जायेंगे। जहा से आप अपना एकाउंट बना सकते है। इसके लिए आपको केवल पेन कार्ड, आधार कार्ड जैसे ही सामान्य दस्तावेज लगते है और आप खुद इसमें अपना एकाउंट बना सकते है यह ज्यादा पेचीदा भी नही रहता।


क्रिप्टो हेतू ऐप : Coinswitch डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें


हमारी राय : अगर आपको crypto को अच्छे से समझना है। तो आप अपना एकाउंट तुरंत ही बनाए, और केवल उतने ही पैसे उसमे इन्वेस्ट की जिसे डूबने पर आपके अर्धिक स्थिति में कोई फर्क ना पड़े यानी अगर आपके पास अलग से बचत के पैसे है जिसे आप भूलने हेतु सक्षम है। उतने ही पैसे इन्वेस्ट करके crypto ko समझने का प्रयास करे। साथ ही आप इसमें केवल 100 रूपये से भी अपना एकाउंट शुरू कर coin खरीद सकते है। 


आशा है की आप हमारे जानकारी से संतुष्ट होंगे अगर पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर करना ना भूले यह बाकियों की भी मदद कर सकती है, हमरे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जरूर जुड़े। तथा कुछ भी सिकायते हो हमे व्हाट्सएप अथवा किसी भी सोशल मीडिया माध्यम से हमे अवगत करा सकते है। धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ