Chapi Dam Ratanpur : बिलासपुर के पास प्राकृतिक पिकनिक और नज़ारे देखने का स्थल

Chapi Dam Ratanpur का प्राकृतिक दृश्य

Chapi Dam Ratanpur Chhattisgarh: 2026 चापी डैम रतनपुर से लगभग 12-14 किलोमीटर की दूरी पर पेंड्रा रोड में स्थित है। यह चपोरा गाँव में है और एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। बिलासपुर के पास के लोग यहाँ परिवार या दोस्तों के साथ घूमने आते हैं।

रतनपुर में दो डैम हैं – खुटाघाट डैम और चापी डैम। चापी डैम आसानी से रतनपुर से पहुँचा जा सकता है।

 

जाने खूंटाघाट बांध के बारे में...

 

Chapi Dam में आप कर सकते हैं:

•सैर-सपाटे (Sightseeing)

•मछली पकड़ना (Fishing)

•कैम्पफायर (Campfire)

•फोटो शूट (Photography)

•परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक

•पर्यटकों के लिए रेस्टहाउस भी हैं, जिन्हें बुक किया जा सकता है। नए साल और वैलेंटाइन डे पर यहाँ थोड़ी भीड़ होती है।

Chapi Dam किनारे परिवार और दोस्तों की पिकनिक

 

Chapi Dam का इतिहास: चापी डैम का निर्माण 2003 में अजीत जोगी के शासनकाल में हुआ। 

•लंबाई: 2160 मीटर

•गहराई: 1542 मीटर

 

नहरें: मुख्य नहर 14 कि.मी., माइनर नहर 24 कि.मी.

यह डैम आसपास के 14 गाँवों के लिए पानी उपलब्ध कराता है।

 

फिल्म और फोटो शूटिंग: यह जगह छत्तीसगढ़ी फिल्मों और गानों की शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल होती है। आप यहाँ फोटो शूटिंग भी कर सकते हैं।

Chapi Dam का सूर्यास्त दृश्य

 

कैसे पहुँचें:

•रतनपुर से: 14 कि.मी.

•बिलासपुर से: 38 कि.मी. (पेंड्रा रोड)

 

साधन: बस, टैक्सी, दो या चार पहिया वाहन

चपोरा गाँव से डैम सिर्फ 1 कि.मी. दूर है।

 

बिलासपुर के आसपास घूमने लायक अन्य जगह के बारे में जाने…

 

हमारी राय: अगर आप प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं और शांत जगह पर पिकनिक करना चाहते हैं, तो चापी डैम आपके लिए एक बढ़िया जगह है। यहाँ आकर आप प्रकृति का नजारा देख सकते हैं और समय अच्छा बिता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *