छत्तीसगढ़ में मिलीं एक ही परिवार के 4 लाशें : फंदे पर लटका था पति-पत्नी का शव, दो बच्चों के शव पलंग पर पड़े थे, 4 dead bodies of same family found in CG


Kanker Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिली हैं। लॉज के कमरे में पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। 2 बच्चों की लाश पलंग पर पड़ी थी। इस मामले का पता तब चल पाया है। जब काफी देर तक परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी, तब सभी के लाश कमरे के अंदर मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बुधवार से लॉज रुके थे: रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन और 2 बच्चे गुनगुन, टुकटुक के साथ शहर के बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज में आकर बुधवार से ही रुके थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम होने के बाद भी जब कमरे के दरवाजा नहीं खुला था। तब संचालक को शक हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजा खोला, तब शव बरामद हुए हैं। संचालक ने बताया की सुबह से एक भी बार कमरे का दरवाजा नहीं खुला था।


पहले बच्चों को जहर दिया फिर दोनों झू्ले फंदे पर: पता चला है कि पुलिस की टीम जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर जितेंद्र और सविता की लाश फंदे पर लटकी थी। वहीं दोनों बच्चों का शव पलंग पर पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि पहले पति पत्नी ने बच्चों को जहर देकर मारा होगा। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। प्रथम दृष्यता मे मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। बच्चों की उम्र 3 से 5 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं पति पत्नी की उम्र 38 से 45 के बीच बताई जा रही है।


इस वजह से मामला संदिग्ध: वहीं पती -पत्नी का हाथ पीछे से बंधा हुआ मिला है। इस वजह से पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल गुरुवार रात को ही सभी के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रायपुर में इनके परिवार को घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। अब शुक्रवार को शव को पीएम किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।


रायपुर में चलाता था किराना दुकान: जानकारी मिली है कि बुधवार शाम को 6.30 बजे परिवार लॉज पहुंचा था। इसके बाद रात को 9 बजे कमरे में जाते दिखा था। फिर कमरे का दरवाजा अगले दिन गुरुवार तक नहीं खुला है। पुलिस ने बताया है कि इन्होंने जानकारी दी थी कि ये लोग जगदलपुर जा रहे थे। मगर रात होने के कारण कांकेर में ही रुक गए। परिवार बाइक से ही कांकेर पहुंचा था। पुलिस ने यह भी बताया है कि जितेंद्र देवांगन रायपुर के रायपुरा इलाके में छोटी से किराना दुकान चलाता था।
सोर्स: दैनिक भास्कर

إرسال تعليق

0 تعليقات