होलिका में अर्पित करे यें चीजें खुल जायेगी आपकी सोई हुई किस्मत, जानिए किन चीजों को अर्पित करने से होते ही भारी लाभ..!

 


होली 2022 : होली का पर्व आने में कुछ ही दिन शेष रह गया हैं। हर साल होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन को मनाया जाता है, इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है। वहीं, इसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को मनाया जाएगा, जबकि रंग वाली होली 18 मार्च 2022 को खेली जानी है। होली खेलने से पहले होलिका दहन की जाती है, ऐसे में होलिका दहन की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। होलिका दहन की पूजा का मुहूर्त एवं इस दौरान किन लोगों को सावधानी बरतना चाहिए इसकी पूरी जानकारी आइए जानते हैं।


यह भी पढ़े : ऐसी क्या चीज है जिसे पहली बार करने से लड़कियां डरती है और जोर से चिल्लाती है, जवाब जान कर चौक जायेंगे, PSC में पूछा गया सवाल..!



इस साल होलिका दहन 2022 पूजन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022 ki Pujan ke liye Shubh Muhurat) :

होलिका दहन 17 मार्च 2022 को होगा।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त - शाम 9 बजकर 6 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 16 मिनट तक है।

होलिका दहन पूजन का पूरा समय - 01 घण्टा 10 मिनट्स तक।

भद्रा पूंछ : रात 09 बजकर 06 मिनट से लेकर रात के ही 10 बजकर 16 मिनट तक।

भद्रा मुख : 10 बजकर 16 मिनट से लेकर 12 बजकर 13 मिनट 18 मार्च तक।


यह भी पढ़ें : परीक्षा में फेल होने से लगा ली मासूम ने फासी, बिलासपुर में PSC रिजल्ट के बाद छात्रा ने फांसी लगाई : अंबिकापुर में घरवालों से बात करने के बाद फोन बंद कर पंखे से लटकी। 


किन लोगों को नहीं देखनी चाहिए होलिका दहन?: ज्योतिषों के बताए अनुसार नवविवाहित स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को कभी भी नहीं देखनी चाहिए। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि होलिका की अग्नि को लेकर यह माना जाता है कि आप पुराने साल को ही जला रहे हैं, यानी पुराने साल के शरीर को ही जला रहे हैं। होलिका की जलती हुई अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है, इसीलिए जिन महिलाओं की इस दौरान शादी हुई हो या फिर नवविवाहित कन्याओं एवं स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को कभी नही देखनी चाहिए।


यह भी पढ़े : नेचर कैंप बोइरपड़ाव, खोंदरा बिलसापुर छत्तीसगढ़। 


होलिका में किन चीजों को डालने से बीमारियां दूर होती है? (Holika Dahan 2022 Ki Puri Upay) : होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करने से आपको अच्छा स्वास्थ्य एवं स्वस्थ्य शरीर की प्राप्ति हो सकती है। इसके लिए अपने दाहिने हाथ में काले तिल के दाने लेकर मुट्ठी बना लें, फिर अपने सिर पर से 3 बार घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दीजिए, ऐसा करने से आपको एक अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी।

अगर आप समय-समय पर बीमार पड़ते रहते हैं तो इस दिन 11 हरी इलायची एवं कपूर को आपको होलिका की अग्नि में जरूर डालना चाहिए है यह काफी शुभ मानी जाती है एवं इससे बीमारी से मुक्ति भी मिलती है।

धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए चंदन की लकड़ी आपको होलिका की जलती हुई अग्नि में डालनी चाहिए, इसे दोनों हाथों से होलिका की अग्नि में डालें एवं प्रणाम करें, इससे धन संबंधी कष्टों का निवारण होगा।

अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही है या फिर कारोबार में कुछ दिक्कतें चल रही हैं तो इसके लिए एक मुट्ठी पीली सरसों ले लिजिए एवं इसे अपने सिर पर से 5 बार घुमा लें तथा होलिका की अग्नि में डाल दें। यह आपके लिए काफी विशेष एवं शुभ साबित होगा।

अगर आपके विवाह में देरी या फिर बाधा आ जा रही हैं तो बाजार से हवन सामग्री ले आए, इसमें घी मिक्स करें तथा अपने दोनों हाथों से होलिका की अग्नि में डाल दें, इससे विवाह में आने वाली दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी।


यह भी पढ़ें : भैंसाझार बांध कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ