रायपुर से रांची के लिए जा रही यात्री बस पलटी, धमतरी और दंतेवाड़ा में भी भीषण सड़क हादसा : Accident Sase In Chhattisgarh State

 


Raipur chhattisgarh : रायपुर से रांची जा रही एक यात्री बस भीषण हादसे का शिकार हुआ है। बस के पलटने से 10 से ज्यादा यात्री घायल होंगे हैं। इनमें से 1 की हालत काफ़ी नाजुक बताई जा रही है। इधर धमतरी में सड़क हादसे में एक आरक्षक की भी मौत हो गई। तथा दंतेवाड़ा में भी हुए एक हादसे में एक की मौत हो गई।


यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन जगह, जहा आकर आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे, पढ़िए पूरी पोस्ट।


जशपुर हाईवे पर रांची के लिए जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसा सुबह क़रीब 5 बजे रायडीह पुल के पास हुआ है। हादसे में कुल 10 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 1 की हालत काफी गंभीर  भी बताई जा रही है। सभी घायलों को कुनकुरी अस्पताल हेतु रेफर भी किया गया है।


यह भी पढ़े : तालाबों एवं मंदिरों का नगर रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनेक इतिहास को समेटे हुए है रतनपुर, जानिए पूरी रहस्य।

बाइक में सवार एक आरक्षक की मौत : गंगरेल रोड पर भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को ठोकर मार दिया गया है। हादसे में बाइक सवार आरक्षक की भी मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य बाइक सवार भी काफी गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। कोतवाली थाना में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।


यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास की खूबसूरत जगह, अनेक पिकनिक स्पॉट एवं खूमने लायक जगह के बारे में जानिए।

खड़ी हुई ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक : दंतेवाड़ा में भी सामने आई एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य काफी घायल हुआ है। यह हादसा एजुकेशन सिटी जावंगा में हुआ है। गीदम थाना इलाक़े का मामला बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना किया जा रहा है।


इसे भी पढ़े: आइये जानते है बिलासपुर के आसपास पिकनिक बनाने या घुमने लायक जगहों के बारे में...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ