शरीर के इस अंग में तिल वाली लड़कियां पति के लिए होती कई भाग्यशाली - सामुद्रिक शास्त्र, शरीर के इन अंगों में तिल होना है बेहद ख़ास

 


Moles Science In Hindi : जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में किसी भी इंसान की कुंडली से उसके नेचर तथा भविष्य के बारे में जाना जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंग तथा उन पर मौजूद तिलों से भी काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करेंगे लड़कियों के शरीर के विभिन्न अंगों में मौजूद उन शुभ तिलों के बारे में जिनके होने से लड़की काफी भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी लड़कियां सबके दिलों पर राज करती हैं। ये अपने पति तथा ससुराल वालों के लिए काफ़ी लकी होती हैं। जानिए शरीर के किस अंग में तिल होने से कैसा होता है भाग्य..!


जुड़े हमारे whatsapp ग्रुप से


नाभि पर तिल होने से भाग्य : जिन लड़कियों की नाभि पर तिल हुआ करता है वो बेहद भाग्यशाली (lucky) मानी जाती हैं। ऐसी लड़कियों के जीवन में सुख तथा सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत शादी के बाद भी चमक जाती है। जिन लड़कियों के कंधे पर तिल होता है वो भी बहुत भाग्यशाली (Lucky) मानी जाती हैं। ये लाइफ में खूब तरक्की और उन्नति करती हैं।



पीठ पर तिल का होना : जिन लड़कियों की पीठ पर तिल हुआ करता है वो काफी रोमांटिक नेचर की मानी जाती हैं। ये अपनी लाइफ में काफी अधिक धन कमाती हैं। ये मेहनती तथा दिल की साफ होती हैं। इनके जीवन में धन का कभी कमी नहीं होता है। ये अपने पति तथा ससुराल के लोगों के लिए भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं।


भौहों पर तिल होने से लाभ : जिन लड़कियों की भौहों के ठीक बीच में तिल हुआ करता है, उनका जीवन काफी खुशहाल व्यतीत होती है। इनके पास धन-दौलत की भी कभी कमी नहीं होती। ऐसी लड़कियां दूसरों की किस्मत चमकाने वाली भी मानी जाती हैं। जिनके ठोडी पर तिल हुआ करता है वो काफी धनवान माने जाते हैं। इन्हें आर्थिक तंगी का सामना कभी नहीं करना पड़ता। ये अपने पति की किस्मत चमाकने वाली होती हैं। इन्हें ससुराल में खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।



हथेली के बीच में तिल होने से भाग्य : जिन लड़कियों के हथेली के ठीक बीच में तिल होती है वे लोग भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहती है। जिनकी अनामिका उंगली पर तिल हुआ करता है उन्हें जीवन में खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये लड़कियां जिस घर में शादी कर जाती हैं वहां सुख समृद्धि अपने साथ ले आती है। जिन लड़कियों की बांयी भुजा पर तिल होती है ऐसी लड़कियां भी पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

यह भी पढ़े : रतनपुर एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल।


लड़कियों के कान पर तिल का होना : स्त्रियों के कान पर तिल का होना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं बुद्धिमान मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सारे सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती हैं। ये ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी काफ़ी लकी मानी जाती हैं। इनके होने से घर का माहौल भी काफ़ी खुशनुमा बना रहता है।



दिशा निर्देश : यहां पूरी सूचना सिर्फ मान्यताओं तथा जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि cginfo.in किसी भी तरह की जानकारी, मान्यता की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी अथवा मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


इसे भी पढ़े: औरापानी जलप्रपात कोटा छत्तीसगढ़, बिलासपुर के पास स्थित बेस्ट वाटरफॉल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ