छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिल्ली राजपथ में बिखेरी अपनी छटा, अपनी मनपसंद झांकी की चयन करने की ऑनलाईन सुविधा, दिल्ली में छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय की निकली झांकी


रायपुर छत्तीसगढ़ : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को नई दिल्ली के राजपथ पर मुख्य समारोह में पूरे देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शित किए गए झांकियों में छत्तीसगढ़ राज्य की गोधन न्याय योजना की झांकी ने अपनी छटा बिखेरी है। राजपथ पर प्रदर्शित अपनी मनपसंद यानी इनको जो झांकी पसंद आई लोग उसे चयन कर सकते हैं। लोगों को पहली बार अपनी पसंद की झांकी को चुनने हेतु आनलाइन वोट की भी सुविधा मिली है। इसके लिए आपको सर्वप्रथम http://mygov.in/rd2022 लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। इस लिंक पर देश के राज्यों के नाम का आप्शन चयन हेतु उपलब्ध है, जिसकी झांकी आपको पसंद आई है।


यह भी पढ़े : 26 गणतंत्रदिवस पर भूलेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों बेटियों और युवाओं के लिए किया बड़ा घोषणा।


इस साल पूरे देश के सिर्फ 12 राज्यों की झांकियां ही इस प्रदर्शन हेतु चयनित किया गया हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की भी झांकी शामिल है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य की इस वर्ष की झांकी गोधन न्याय योजना से संबंधित है। छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी को रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति के द्वारा निर्धारित कठिन चयन प्रक्रिया के कई दौर से गुजरने के बाद ही यह सुअवसर मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की गोबर खरीदी योजना देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


यह भी पढ़े : कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाली पाली नगर में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर की पूरी इतिहास एवं जानकारी।


आयुक्त जनसम्पर्क छत्तीसगढ़ दीपांशु काबरा द्वारा यह बताया गया कि, विशेषज्ञ समिति द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इंडिया-75 न्यू आईडिया की थीम घोषित किया गया है। गोधन न्याय योजना को न्यू आइडिया के रूप में चयनित किया गया है। गोधन न्याय योजना पर बनी छत्तीसगढ़ राज की झांकी की विशेषता है कि वह गांवों में उपलब्ध संसाधन तथा तरीकों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करती है। यह बताती है कि शहरी तथा ग्रामीण की तकनीक को मिला लिया जाए, तो पूरे विश्व की कई समस्याओं का समाधान भी हो सकता है।


यह भी पढ़े : जानिए बिलासपुर के पास स्थित सबसे बढ़िया पिकनीक स्पॉट के बारे में, Nature camp boirpadav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ