April 21, 2025
Maitribag
मैत्री बाग

 

छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थल

छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी चिड़ियाघर : हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई शहर में स्थित है यह बाग, भिलाई इस्‍पात संयंत्र द्वारा 1972 में रूसिया तथा भारत की दोस्ती के नाम एक बाग़ का निर्माण किया गया जिसका नाम  मैत्री बाग रखा गया जो की एक चिड़ियाघर तथा एक बाग है। जो की छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे बड़ी चिड़ियाघरो में से एक है।

पार्क –

मैत्री बाग चिड़ियाघर के साथ-साथ एक पार्क भी है। इसे भिलाई स्टील प्लांट के द्वारा दो मानव निर्मित जलाशय के बगल में बनाया गया है। भिलाई वाटर वर्क मैत्री गाब के पास में ही है, जो पूरे शहर को पीने का साफ पानी मुहैया कराता है। पर्यटक यहां होने वाले म्यूजिकल फाउंटेन देखने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं।

 

चडियाघर –

चिड़ियाघर की मुख्य आकर्षण विदेशी जानवर तथा एवियन प्रजातियां, झील, टाव्‍य ट्रेन, सफेद बाघ इत्‍यादि हैं। मैत्री बाग कें कृत्रिम झील में द्वीप पर स्थित म्‍यूजिकल फाउटेंन एक पानी का ऐसा गतिशील दृश्य उपस्थित करता है जो संगीत की धुन पर प्रतिक्रिया देता है कि संगीत प्रदर्शन की शैली और तालबद्धता का अर्थ है। जैसे-जैसे संगीत की धुन बदलती है वैसे वैसे हवा में पानी के जेट लहराते है। एक दिन छोड़कर शाम को म्‍यूजिकल फाउटेंन के दो प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं।

 

tiger
सफेद बाघ
पिकनिक स्पॉट –

यह पिकनिक स्पॉट भी है। यहां स्कूल तथा कॉलेज से बच्चे अपने वन्यजीव के प्रति ज्ञान वृद्धि के लिए आते है। यह छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा जू है जो पूरे राज्य के साथ साथ पूरे भारत में भी प्रसिद्ध है।


दर्शनिकों की राय –

यहां आने वाले दार्शनिको से यहां के बारे में पूछने पर बताते है कि यह जगह वाकयी बहुत अच्छी है जहा आकर आपके मन को सुकून के साथ – साथ संती की प्राप्ती होती है। यहाँ संसार के ऐसे जीव जंतुवो के दर्शन होते है जिन्हे हम अब बाहर के संसार में नहीं देख पाते।

 

पहुँच मार्ग –

सड़क मार्ग द्वारा – जिला मुख्यालय से मैत्री बाग लगभग 9 किमी दूर है।

रेल मार्ग द्वारा – दुर्ग मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे लाइन पर स्थित है। दुर्ग रेलवे स्टेशन मुंबई से 1101 किमी, हावड़ा से 867 किमी, नई दिल्ली से 1354 किमी और नागपुर से 275 किमी दूर है।

हवाई मार्ग द्वारा –निकटतम
हवाई अड्डा रायपुर (
54 किलोमीटर) में है जो दिल्लीनागपुर, कोलकाता, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, रांची तथा विशाखापत्तनम से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *