छत्तीसगढ़ में दिखा सबसे छोटा हिरण, फॉरेस्ट के कैमरे में कैद करीब 3 किलो का हिरण, Smallest deer seen in Chhattisgarh



Smallest deer seen in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में सबसे छोटे प्रजाति का हिरण मिला है। फॉरेस्ट के कैमरे में यह ट्रैप हुआ है। बताया जा रहा है कि, इस प्रजाति का नाम माउस डियत है। इसका वजन लगभग 3 किलो का है। लंबाई 57.5 सेंटीमीटर होती है। फॉरेस्ट के अफसरों ने बताया, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार इसे ट्रैप किया गया है। इससे पहले इसी प्रजाति का एक हिरण बैलाडीला की पहाड़ियों में मिला था।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ का पहला सस्पेंसन ब्रिज, जिसमे चलने पर झुला जैसे प्रतीत होता है।

भारत में पाए जाने वाले हिरणों की 12 प्रजातियों में से माउस डियर विश्व में सबसे छोटे हिरण समूह में से एक है। भारतीय माउस डियर (Mosechiola indica) विशेष रूप से घने झाड़ियों वाले, नमी वाले जंगलों में होते हैं। माउस डियर में चूहे- सुअर और हिरण के रूप और आकार का मिश्रण दिखाई देता है। और बिना सींग वाले हिरण का एकमात्र समूह है।




यह खबर "दैनिक भास्कर" की न्यूज पोर्टल से ली गयी है, इस खबर को विस्तार से पढने के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लीक करे...https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bastar/jagdalpur/news/mouse-deer-trapped-in-camera-weighs-3-kg-131348371.html




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ