CG wether update : बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब देगा दस्तक


Chhattisgarh Weather Update : देश
के उत्तरी राज्यों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर जारी है। एक बार फिर बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म शुष्क हवाओं का सीधा प्रभाव मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर आगाज किए हुए है‌ जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। गुरुवार को हरियाणा व एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर तापमान 40.0 से 47.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 


वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के संदर्भ में मानचित्र प्रस्तुत किया है और बताया है कि भारत के विभिन्न राज्यों में किस-किस तारीख में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। वर्तमान समय में मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पहुंच गया है। इसके बाद 1 जून तक अरब सागर में लक्षद्वीप पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 10 जून को मानसून गोवा और महाराष्ट्र पहुंचेगा, जबकि 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के साथ ही बिहार आदि राज्यों में पहुंचेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات