बिलासपुर नगर निगम के बजट को सुनकर विपक्ष हुए हक्का बक्का, बिलासपुर के मेयर ने पेश किए 9 अरब से भी अधिक की बजट, विपक्ष ने इसे कहा बोगस..!


बिलासपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे तेजी से विकसित हो रही बिलासपुर नगर निगम में आज 8 महीने बाद सामान्य सभा का आयोजन किया गाय, जिसमें आवास, अतिक्रमण, पानी, स्मार्ट सिटी तथा जमीन जैसे कई मुद्दे जमकर गूंजे। विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के पार्षदों के द्वारा भी सभा में सवाल उठाया गया है।

यह भी पढ़ें : रामटेकरी मंदिर रतनपुर।


Bilaspur Nagar Nigam Budget 2022 : जिसमे कुल 9 अरब 46 लाख लाख 6 हजार का भारी भरकम बजट प्रस्ताव भी पेश किया गया है। आवास आबंटन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के पार्षद तथा विपक्षी पार्षद भिड़ गए।


यह भी पढ़े : रतनपुर एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल।

प्रश्नकाल में 11 सवाल लिए गए थे, जिसके बाद सभापति के द्वारा विपक्ष को 5 तथा सत्ता पक्ष को दो और सवाल करने की अनुमति दिया गया। इस दौरान विपक्ष के पूछे गए सवाल का जवाब देते समय मेयर तथा कांग्रेसी पार्षद के बीच रोक टोक करने पर तीखी बहस भी हुई। विपक्ष बजट को बोगस एवं केवल आंकड़ों का बजट बता रहा है, तो वहीं सत्ता पक्ष इसे शहर के विकास के बजट के रूप में मान रहा है।


यह भी पढ़ें : मां लखनी देवी मंदिर रतनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ