अब जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दी जानकारी, Now the result of 10th-12th board exam will be released


Chhattisgarh bord result:
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 15 मई तक 10वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा: बालोद जिले के निपानी गांव में स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि 15 मई तक 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हो जाएंगे। 10 के परिणाम आने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी चल रही है।

ऑफलाइन हुई है परीक्षा: बता दें कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सत्र 2021-2022 की परीक्षा ऑफलाइन हुई है। 10वीं और 12वीं बोर्ड में 06 लाख 83 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए है। हालांकि साल 2021-2022 में छात्रों के सिलेबस में कटौती की गई है। अब छात्रों को रिजल्ट आने का इंतजार है।

إرسال تعليق

0 تعليقات