नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट के अनुसार : छत्तीसगढ़ की 41 फीसदी महिलाओं के पास खुद का मोबाइल व 80 फीसदी के पास बैंक खाता, 41 percent women have mobile and 80 percent have bank account


Chhattisgarh News:
छत्तीसगढ़ की महिलाएं मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में देश के 27 राज्यों से पीछे हैं। 5 साल में 9.7% महिलाओं ने मोबाइल का उपयोग करना सीखा लेकिन आज भी प्रदेश की 59.3% महिलाएं मोबाइल से दूर हैं। प्रदेश की महिलाएं मोबाइल चलाने में देश के 29 राज्यों में सिर्फ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से आगे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट बताती है कि राज्य की 100 में 41 महिलाएं मोबाइल का स्वयं उपयोग करती हैं।

बैंक खाता खोलने में आगे: जबकि बैंक में खाता खुलवाने में प्रदेश की महिलाएं राजस्थान, बिहार, हरियाणा, मध्प्रदेश, महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्यों से आगे हैं। 80.3% महिलाओं का बैंक में खुद का खाता है। पांच साल में 29% महिलाओं ने बैंक में स्वयं का खाता खुलवाया है। इंटरनेट चलाने में राज्य की महिलाएं 24 राज्यों से पीछे हैं। 100 में सिर्फ 27 महिलाएं ही नेट का उपयोग कर रही हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, त्रिपुरा और तेलंगाना की महिलाएं इंटरनेट का उपयोग करने में छत्तीसगढ़ से पीछे हैं।

छत्तीसगढ़ अभी भी पीछे: पांच साल पहले 2015-2016 में हुए सर्वे में राज्य की 31% महिलाएं मोबाइल का इस्तेमाल करती थीं। और 51.3% के स्वयं का बैंक में खाते थे। पांच साल में बैंक में खाता खुलवाने और मोबाइल चलाने वाली महिलाओं की संख्या तो बढ़ी लेकिन देश के कई राज्यों से हमर छत्तीसगढ़ अभी पीछे है।


मोबाइल में शहर, तो खाता खुलवाने में गांव आगे: प्रदेश में मोबाइल चलाने में गांव से आगे शहर की महिलाएं हैं, जबकि बैंक में खाता खुलवाने में शहरी महिलाओं को गांव की महिलाओं ने पीछे छोड़ दिया। गांवों में रहने वाली प्रदेश की 34% महिलाएं मोबाइल यूज कर रही हैं। जबकि शहर में 61.2% महिलाएं मोबाइल चलाती हैं। गांवों की 100 में 81.1 प्रतिशत महिलाओं के बैंक में स्वयं के खाते हैं। जबकि शहर में रहने वाली 77.9% महिलाओं ने ही बैंक में खाता खुलवाया है। शहर की तुलना गांवों की 3.2% अधिक महिलाओं ने बैंक में खाता खुलवाया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات