Death chosen for fear of going to jail, जेल जाने के डर से चुनी मौत : गर्भवती महिला से की थी छेड़खानी, ग्रामीणों ने थाने जाने की बात कही तो देर रात लगाई फांसी


Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को सुबह ही ग्रामीणों ने एक गर्भवती महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा था। वह उसके खिलाफ रविवार को थाने रिपोर्ट लिखवाने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पर आशंका है कि जेल जाने के डर से युवक ने ऐसा कदम उठाया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हर्रा डांड गांव निवासी संदीप खलखों (32) शनिवार को मछली मारने गया था। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में एक गर्भवती महिला से छेड़खानी कर दी। महिला ने घरवालों को बताया। बात फैली तो आसपास की महिलाएं भी भड़क गईं। वह थाने में रिपोर्ट लिखवाने की बात करने लगीं। बताया जा रहा है कि रविवार को महिलाएं थाने रिपोर्ट के लिए जाने भी वाली थीं। इसी बीच सुबह पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है।

إرسال تعليق

0 تعليقات