शर्मासार हो गई इंसानियत, 14 साल की लड़की से गैंगरेप : शादी समारोह से उठाकर ले गए 5 लोग, बचकर भागने के दौरान गड्‌ढे में गिरी तो ऊपर बैठकर पीटा


Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर में 14 साल की लड़की को गैंगरेप के बाद बेरहमी से पीटा गया। लड़की को 5 युवक उठाकर जंगल में ले गए थे। वहां दुष्कर्म के बाद लड़की भागते हुए गड्‌ढे में गिर गई तो युवकों ने उसे फिर पकड़ लिया। लड़की के ऊपर चढ़कर उसे इतना पीटा कि लहूलुहान हो गई। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इस संबंध में देर रात FIR दर्ज की है। 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है, बाकी की तलाश जारी है।


पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की 14 साल की एक लड़की 17 फरवरी की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। वहीं से उसे 5 युवक उठाकर गवासी जंगल ले गए और दुष्कर्म किया। किसी तरह लड़की ने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और भागने लगी। इस दौरान वह एक गड्‌ढे में गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और उसकी छाती पर चढ़कर बेरहमी से पिटाई की। इसके चलते लड़की के नाक-मुंह से खून बहने लगा।

लड़की की हालत गंभीर, आंतरिक अंग तक डैमेज

इसके बाद लड़की को वहीं जंगल में छोड़ आरोपी भाग निकले। इस बीच लड़की की सहेली उसे तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे लड़की खुद से ही लहूलुहान हालत में गांव पहुंची। सहेली ने देखा तो परिजन को जानकारी दी और फिर बगीचा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि आंतरिक अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़े: क्या आप जाने है, छत्तीसगढ़ में स्थित हैं पुरे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च

दोपहर में जानकारी मिली, पर FIR देर रात दर्ज हुई

किशोरी की सहेली की ओर से कहा गया है कि तीन साल पहले भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। तब डर के चलते वो किसी को नहीं बता सके। पुलिस की FIR में पुरानी घटना का जिक्र नहीं है। पुलिस ने आरोपी जुगेश और वीरेंद्र उर्फ चिया रजवार को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोपहर में ही घटना का पता चल गया था, पर FIR रात 9.05 बजे दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता बाहर थे, उनके आने के बाद मामला दर्ज हुआ है।

इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?

SP विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि गैंग रेप के सभी आरोपी बहुत जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया है। लड़की और सभी आरोपियों के एक ही समाज और एक ही इलाके के होने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़े: जानिए अमरकंटक की कुछ खास बाते, जो सायद आपको पता ना हो 

إرسال تعليق

0 تعليقات