नई शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ राज्य में खुलेगी 32 उच्च स्तर की सरकारी हिन्दी मीडियम स्कूल, स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़..!


रायपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। पालकों तथा जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग अबतक 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा चुके हैं। ये स्कूल जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ किए गए हैं। वर्तमान में इन विद्यालयों में 74,000 अंग्रेजी माध्यम एवं 60,000 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों में दोनों ही माध्यम के विद्यार्थियों को पूर्ण गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिया जा रहा है।


अभी जुड़े हमारे whatsapp ग्रुप से

यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास घूमने लायक अच्छी जगह


हिन्दी मीडियम के छात्रों, पालकों तथा जनप्रतिनिधियों से आ रही लगातार मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अत्यधिक विकसित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर ही राज्य के प्रत्येक जिले में कम से कम एक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जाये, जहां केवल हिन्दी मीडियम के ही विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त शिक्षा प्रदान करने की पूरी व्यवस्था होगी। आगामी शैक्षणिक सत्र यानी 2022-23 में राज्य में कुल 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम स्कूल प्रारंभ किए जाने की योजना है


यह भी पढ़े : मरही माता मंदिर


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल योजना के तहत जिन हिन्दी मीडियम के स्कूलों को अपग्रेड किया गया है, उनमें अध्ययनरत हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों हेतु भी उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था किया गया है। रायपुर जिले के अरुन्धति देवी शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल आरंग में वर्तमान में हिन्दी माध्यम के कुल 439 बच्चे अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार रायगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में भी कुल 558 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है एवं सूरजपुर जिले के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैयाथान में भी कुल 428 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है। जिन स्कूलों को हिन्दी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अपग्रेड किया जा चुका है, वहां के विद्यालयों में आवश्यकतानुरूप हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों हेतु शिक्षकों के पद स्वीकृत किया गया हैं। यदि किसी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है तथा उसके अनुरूप जिला प्रशासन को अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था हेतु भी पहल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : खुटाघाट डैम


स्पष्ट है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में गरीब तबकों के प्रतिभावान बच्चों हेतु भी निःशुल्क शिक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु न केवल स्कूलों में उत्कृष्ट लैब, खेल सुविधाओं, लाईब्रेरी अच्छे फर्नीचर सहित विभिन्न इंतजाम किए गए हैं, बल्कि यहां अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए भी उत्कृष्ट शिक्षकों की व्यवस्था किया गया है। योजना में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कुल 52 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा चुके है, जहां अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों माध्यमों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की समुचित व्यवस्था की गई। इसे देखते हुए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पालकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं अधिक संख्या में विद्यालय प्रारंभ करने की मांग को देखते हुए सत्र 2021-22 में प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ जा चूके है।


यह भी पढ़े : मरही माता मंदिर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ