छत्तीसगढ़ में कब खुलेंगे स्कूल? जानिए शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने क्या कहां

File photo

सूरजपुर
: कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में अनलॉक कर दिया गया है। वहीं, व्यवस्थाओं के पटरी पर लौटने के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि स्कूलों को फिर से खोले जाएंगे। लेकिन इन अटकलों को शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने खारिज कर दिया है।

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में अभी स्कूलों को नहीं खोले जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाएगा। बता दें कि देश के कई राज्य की सरकारों ने स्कूलों और कॉलेजों को खोलने का फैसला किया है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी स्कूल कॉलेज बंद हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات