दो अलग-अलग घटनाओं में जवानों को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सली ढेर तो वही पांच लाख के इनामी सहित पांच गिरफ्तार

 



नारायणपुर : केशकाल छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र दक्षिण बस्तर से पुलिस नक्सली मुठभेड़ की दो अलग—अलग खबर सामने आई है। पहली घटना नारायणुर जिले के जंगालपुट्टी से सामने आई है, जहां जवानों ने 5 लाख के इनामी सहित 5 नक्सली गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटना केशकाल के कुएमारी क्षेत्र की है, जहां डीआजी जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटना स्थल से दोनों ही दल के जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री और हाथियार बरमद की है।


5 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार -

मिली जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ के जंगालपुट्टी के जंगलों में जिला पुलिस बल और DRG जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल बीच जवानों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली में एक पांच लाख रुपए का इनामी है। वहीं, जवानों की टीम ने मौके से नक्सल साहित्य, 3 नग भरमार बंदूक और डेटोनेटर रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया है।



एक महिला सहित दो नक्सली ढेर -

केशकाल में पुलिस के जवानों की टीम कुएमारी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान जवानों ने जवाबी फायरिंग में एक महिला सहित दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। मौके से जवानों ने एक ऑटोमैटिक SLR रायफल, 1 नग 303, 3 नग 12 बोर रायफल और 5 रायफल बरामद किया है।






अगर आप हमारी छतीसगढ़ की खूबसूरती के बारे में जानना चाहते है और छत्तीसगढ़ के खबरे  अपने मोबाइल फ़ोन में पाना चाहते है तो हमारे साथ जुड़े रहे हम आपको छत्तीसगढ़ की खूबसूरती और हर छोटी बड़ी खबरों से अवगत कराते रहेंगे...


धन्यवाद


आप हमें यहाँ भी फॉलो कर सकते है 

facebook/cginfo.in

instagram/cginfo.in

twitter/cginfoin

website/www.cginfo.in


अगर आपकी कोई सिकायत हो या कोई खबर तो हमें लिख भेजे 

cginfo.in@gmail.com पर...

إرسال تعليق

0 تعليقات