भिलाई स्थित मैत्री बाग में बाघिन ने दिया है 3 शावक को जन्म, अब जू में 9 हुई सफेद बाघों की संख्या, Tigress has given birth to 3 cubs in Maitri Bagh, Bhilai

Maitri Bagh Zoo Bhilai Chhattisgarh: प्रदेश के सबसे बड़े जू मैत्री बाग (Maitri Bagh Zoo) में सफेद बाघों का कुनबा बढ़कर 9 हो गया है। डेढ़ माह पहले ही यहां रक्षा नाम की बाघिन ने तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया था। तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

मैत्रीबाग प्रबंधन और बीएसपी हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डीजीएम डॉ. एनके जैन ने बताया कि तीनों शावकों के पिता का नाम सुलतान है। मैत्री बाग जू व्हाइट टाइगर के प्रजनन के लिए अच्छा है। यहां इनका कुनबा बढ़ रहा है। एक साल पहले भी सुलतान और रोमा के जरिए भी एक नन्हें शावक को जन्म दिया गया था। जू के सुपरवाइजर आरिफ शेख ने बताया कि प्रबंधन अपनी देखरेख में चार महीने तक इन तीनों शावकों को मां के साथ ही रखेगा।





यह खबर "दैनिक भास्कर" की न्यूज पोर्टल से ली गयी है, इस खबर को विस्तार से पढने के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लीक करे...https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/durg-bhilai/news/tigress-raksha-has-given-birth-to-3-cubs-in-maitri-bagh-the-number-of-white-tigers-in-the-zoo-has-increased-to-9-131400262.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ