Chhattisgarh minister skydiving in Australia: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उन्होंने स्काई डाइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वे अपने एक सहयोगी के साथ 15 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते दिख रहे हैं।
उड़ान भरने के बाद सिंहदेव ने लिखा-आसमान की पहुंच की कोई सीमा नहीं होती। उनके इस साहस की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तारीफ करते हुए ट्वीट किया- वाह महाराज साहब...आपने तो कमाल कर दिया। हौसला यूं ही बुलंद रहें। शुभकामनाएं...
सिंहदेव बोले- बार-बार करना चाहूंगा स्काई डाइविंग: स्काई डाइविंग के अपने अनुभव के बारे में टीएस सिंहदेव ने दैनिक भास्कर को बताया, 'बहुत सालों से मन में स्काई डाइविंग की इच्छा थी। मैं बार-बार ऐसा करना चाहूंगा। स्काई डाइविंग के लिए विमान को 15 हजार फीट की ऊंचाई तक ले जाया जाता है। इसके बाद वहां से एक ट्रेनर के साथ छलांग लगाई जाती है। पहला मिनट फ्री फॉल कहलाता है। इस समय तक पैराशूट नहीं खोला जाता है। ग्रेविटी बहुत तेजी से नीचे खींचती है। यह बेहद रोमांचक होता है। उसके बाद पैराशूट खोला जाता है। इस ऊंचाई पर 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा आपसे टकराती है। सबसे कठिन दौर लैंडिंग का होता है। इसमें विशेष तरीके से घुटने मोड़ते हुए पैरों को जमीन पर लाना होता है।
यह खबर "दैनिक भास्कर" की न्यूज पोर्टल से ली गयी है, इस खबर को विस्तार से पढने के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लीक करे...https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/by-sharing-the-video-of-the-skydiving-adventure-there-was-no-limit-to-the-reach-of-the-sky-131308866.html
- मुख्यपृष्ठ
- न्यूज़
- _बालोद
- _बालोद बाजार
- _बलरामपुर
- _बस्तर
- _बेमेतरा
- _बीजापुर
- _बिलासपुर
- _दंतेवाड़ा
- _धमतरी
- _दुर्ग
- _गरियाबंद
- _जांजगीर - चाम्पा
- _जशपुर
- _कबीरधाम
- _कांकेर
- _कोंडागांव
- पर्यटन स्थल
- मंदिर
- जानकारी
- जीवन गाथा
- _कोरबा
- _कोरिया
- _महासमुंद
- _मुंगेली
- _नारायणपुर
- _रायगढ़
- _रायपुर
- _राजनंदगांव
- _सुकमा
- _सूरजपुर
- _सरगुजा
0 टिप्पणियाँ