हसदेव नदी में भव्य महाआरती : 5100 दीयों से सजाया गया पूरा घाट, हुआ पहली बार ऐसा आयोजन; देखे तस्वीरे...Grand Maha Aarti in Hasdeo River



Korba Chhattisgarh: कोरबा जिले में सोमवार को देव दीपावली के मौके पर हसदेव नदी के तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। 5100 दीयों से पूरा घाट जगमगा हो उठा। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर देखने को मिली।

इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?

हसदेव नदी को जीवनदायिनी कहा जाता है। वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर कोरबा में हसदेव नदी की महाआरती की गई। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हिंदू क्रांति सेना ने पहली बार ये भव्य आयोजन किया। हसदेव नदी घाट पर कुछ इस अंदाज में सजावट की गई, जैसे वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश घाट का नजारा यहां जीवंत हो उठा। यहां का माहौल अलौकिक था। महाआरती के घंटों पहले से यहां लोग आने शुरू हो गए थे। आरती से पहले पुरोहितों ने शंखनाद किया।

इसे भी पढ़े: क्या आप जाने है, छत्तीसगढ़ में स्थित हैं पुरे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च





यह खबर "दैनिक भास्कर" की न्यूज पोर्टल से ली गयी है, इस खबर को विस्तार से पढने के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लीक करे..





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ