बिजली गिरने से पहले बता देगा आपका फ़ोन : "दामिनी" से किसानों को मिलेगी मौसम की जानकारी, और भी कई फायदे, Your phone will tell before lightning strikes



lightning strikes alert: आज के समय में आकाशीय बिजली गिरने की कई सारी घटनाएं सामने आती है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो जाती है और बहुत सी चीजों का नुकसान भी होता है। लोगों को इस दुर्घटना से बचाने के लिए मौसम विज्ञान संस्थान ने एक एप्प लॉन्च किया है।

किसानों को मिलेगी मौसम की जानकारी अपने फ़ोन में : दरअसल, भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लॉन्च किया गया है जिससे आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी। इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले में काम करने वाले अन्य लोगों को बिजली गिरने से पहले ही सावधान रहने की सूचना मिल जाएगी जिससे सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं।


जाने क्या है दामिनी एप्प की खासियत: यह एप्प 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी देगा। इस एप्प से मोबाईल फोन पर लोगों को वज्रपात के बारे में अलर्ट मिलेगा। यह एप्प नेटवर्क बिजली की गड़गड़ाहट और वज्रपात की गति के बारे में सटीक जानकारी देगा।


बिजली गिरने से पहले चल जायेगा पता: यदि एप्प में लाल रंग प्रदर्शित हो रहा हो तो 0 से लेकर 5 मिनट के अंदर बिजली गिरने की संभावना। पीला रंग होने पर 5 से 10 मिनट के भीतर व नीले रंग में 10 से 15 मिनट के भीतर बिजली गिरने की संभावना होती है। दामिनी एप्प को बड़ी आसानी से अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ