युवती के प्रेम में ऐसा पागल हुआ युवक की उसी के घर में घुसकर कर दिया प्यार का इजहार(प्रपोज), फिर ऐसा हुआ युवक का हालत, One Side Love..!


कवर्धा छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा जिले के बाजार चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम धमकी में एकतरफा प्यार में पागल युवक के द्वारा खौफनाक कदम उठाया गया। प्यार में लड़की का इनकार करने से नाराज युवक के द्वारा अपने हाथ की नस काट ली गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल के लिए भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़े : महामाया देवी मंदिर रतनपुर।

A Lover boy proposed A gilt in front of her family : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था, उनसे प्रेम का इजहार करने लड़की के घर में ही पहुंच गया। लेकिन लड़की के द्वारा रूपेश के प्यार को इनकार कर दिया गया। इस दुखी युवक के द्वारा ब्लेड से हाथ की नस काट ली गई।


इसे भी पढ़े: रायपुर शहर के आसपास घुमने लायक जगह

इस बीच तड़पते रूपेश को देखकर आसपास स्थित लोगों के होश उड़ गए। तुरंत 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ का प्रयागराज राजिम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ