बदल रहा छत्तीसगढ़ : आदिवासियों की शादी में झूमे जवान, इस नक्सलगढ़ में पहले खाकी देख भाग जाते थे लोग, अब साथ मिलकर जश्न मना रहे, jawans danced in tribal wedding


Sukma Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सलगढ़ इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। यह ऐसा इलाका है जहां कुछ समय पहले खाकी वर्दी देख ग्रामीण भाग जाया करते थे या घर का दरवाजा बंद कर अंदर छिप जाते थे। जवानों ने इस इलाके में अपनी पैठ बढ़ाई, ग्रामीणों की मदद की और भरोसा जीत लिया। ऐसे में अब इस गांव की तस्वीर बदल रही है। ग्रामीण और जवान साथ मिलकर जश्न मनाते नजर आए हैं।

दरअसल, सुकमा जिले का मिनपा गांव पूरी तरह से नक्सलियों का गढ़ है। इसी गांव में 3 से 4 दिन पहले एक घर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। पूरे गांव के ग्रामीण विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पहली बार कोबरा 206 बटालियन के जवानों को भी शादी में ग्रामीणों ने आमंत्रित किया था। ग्रामीणों के आमंत्रण को स्वीकारते हुए जवान और असफर पहुंचे। यहां ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नाच-गान किया, जश्न मनाया। ग्रामीणों के साथ जवानों के नाचते हुए की किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।


इसी गांव में 17 जवानों ने दी थी शहादत: इसी मिनपा गांव में साल 2020 में ग्रामीणों की आड़ में माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया था। इस मुठभेड़ में लगभग 17 जवानों ने शहादत दी थी। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने गांव में अपनी पैठ बढ़ानी शुरू की। ग्रामीणों के मन में विश्वास जितने के लिए पारंपरिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होना शुरू किए। जिसके बाद अब इस इलाके की बदलती हुई तस्वीर देखने को मिल रही है। जो ग्रामीण जवानों को देख भागते थे अब उनके साथ नाचते गाते नजर आ रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने भी की तारीफ: बस्तर दौरे पर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि बस्तर बदल रहा है। जिन जवानों को देख ग्रामीण पहले भाग जाया करते थे अब नहीं अपने पारंपरिक आयोजनों में भी शामिल कर रहे हैं यह बदलता बस्तर है। बस्तर शांति की ओर लौट रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ