हाय रे महंगाई, आज फिर इतने रुपए बढ़े रसोई गैस के दाम, बढ़ती मंहगाई से परेशान है आम जनता..!



रायपुर छत्तीसगढ़ : महंगाई में हर रोज उछाल आ रहा है। एक बार फिर घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज जारी हुए नए कीमत के अनुसार राजधानी रायपुर में रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। जिसके बाद अब सिलेंडर के लिए आपको 1071 रुपए देने होंगे। इससे पहले घरेलू सिलेंडर का दाम 1021 रुपए था जो अब बढ़कर के 1071 रूपये हो गया है।


यह भी पढ़ें : खुटाघाट डैम रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़।

पिछले महीने भी राजधानी में सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई थी। महंगाई लगातार आम जनता की कमर तोड़ रही है। सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


यह भी पढ़े : चापी डैम रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़।

बात करें पेट्रोल—डीजल की तो अभी दामों में स्थिर बना हुआ है, लेकिन रसोई गैस के दामों में वृद्धि होने से आम जनता की परेशानियां बढ़ गई है। वहीं इसका असर अब अन्य घरेलू सामानों के दामों में भी असर पड़ेगा।


यह भी पढ़े : मरही माता मंदिर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ