स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कई पदों पर निकली शिक्षकों की भर्ती, ऐसे करे अप्लाई, Teacher Recruitment for Swami Atmanand School Chhattisgarh

 


बेमेतरा छत्तीसगढ़ : बच्चों की अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा राज्य के हर ब्लाक में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला किया गया है। बेमेतरा जिले में राज्य सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किया जा रहा है। जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के द्वारा इन दिनों बंपर पदों पर भर्ती निकली है। यहां विभिन्न विषयों के शिक्षक पदों के लिए आवेदन मंगाए गए है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


यह भी पढ़े : महामाया देवी मंदिर रतनपुर।

 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ हेतु व्याख्याता अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम अनारक्षित 01 पद, व्याख्याता वाणिज्य अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक कला समूह अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद तथा सहायक शिक्षक विज्ञान समूह अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद के लिए आवेदन मंगाए गए है।


यह भी पढ़ें : कानन पेंडारी चिड़िया घर बिलासपुर छत्तीसगढ़।

वहीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला हेतु भी व्याख्याता भौतिक अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम अनारक्षित 01 पद, कम्प्यूटर शिक्षक अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद तथा सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद की भर्ती की जाएगी।


यह भी पढ़े : रतनपुर एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल।


इसके अलावा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा हेतु शिक्षक अंग्रेजी अंग्रेजी माध्यम, अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनारक्षित 01 पद, सहायक शिक्षक कला अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद तथा प्रयोगषाला सहायक अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद संविदा पर नियुक्ति किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।


यह भी पढ़े : नेचर कैंप बोइरपड़ाव, खोंदरा बिलसापुर छत्तीसगढ़। 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर हेतु व्याख्याता वाणिज्य अंग्रेजी माध्यम अनुसूचित जनजाति 01 पद एवं ग्रंथपाल अनारक्षित 01 पद इस प्रकार कुल 19 पदों पर संविदा पर नियुक्ति किये जाने हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है।


यह भी पढ़ें : रामटेकरी मंदिर रतनपुर।


उपरोक्त पदो में संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https://bemetara.gov.in तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा के सूचना पटल में भी जाकर देखा जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा के द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कार्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में जमा होने की प्रारम्भ तिथि 05 अप्रैल 2022 एवं अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।


यह भी पढ़ें : मां लखनी देवी मंदिर रतनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ