सोशल मीडिया में डाला महिला का नग्न विडियो : गृह मंत्रालय में हुई थी शिकायत; 2 साल बाद पकड़ा गया 48 साल का शख्स, Nude video of woman put on social media


Durg Chhattisgarh:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में भारत सरकार के गृह मंत्रालय से शिकायत हुई थी। जिसके बाद जिले की सुपेला पुलिस ने आरोपी को वीडियो अपलोड करने के 2 साल बाद गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्रालय के NCRB शाखा में की शिकायत: दरअसल, गृह मंत्रालय के NCRB शाखा में बच्चों और महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में डालने पर शिकायत करने की योजना है। यदि इस तरह से कोई भी शख्स किसी भी बच्चे, नाबालिग या महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करता है तो इसकी शिकायत मंत्रालय के NCRB शाखा में की जा सकती है। इसी तरह की शिकायत सुपेला निवासी रामजी साव(48) के खिलाफ हुई थी।


बात 7 मा्र्च 2020 की है: शिकायत होने के बाद NCRB शाखा ने इस केस में जांच की थी। जिसमें ये तथ्य सही पाए गए थे। इसके बाद सुपेला पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। फिर सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसने 7 मा्र्च 2020 को अपने फोन से फेसबुक में महिला से संबंधित अश्लील वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस अब उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
source: Dainik Bhaskar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ