शादी समारोह में हुई लड़ाई, आपस में भिड़े दो बाराती, 18 से ज्यादा घायल, दो की हालत गंभीर, fight in marriage ceremony


Raipur Chhattisgarh: 
राजधानी रायपुर से लगे केंद्री गांव में बलवा हुआ । शादी समारोह में दो बाराती आपस में भिड़ गए। जमकर हुए मारपीट में 18 से ज्यादा लोग घायल हो गएl इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार केंद्री गांव में रविवार रात को एक साथ दो बारात आए थे। लड़की वालों ने धूमधाम से दोनों पक्षों का स्वागत किया। इस बीच दो बाराती के लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। वहीं बातों-बातों में दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए।

इसे भी पढ़े: क्या आप जाने है, छत्तीसगढ़ में स्थित हैं पुरे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च

लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। वहीं बलवा में 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल है। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस बलवा का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े: आइये जानते है बिलासपुर के आसपास पिकनिक बनाने या घुमने लायक जगहों के बारे में...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ