बिलासपुर में महिला पंच ने लगा ली फांसी : बच्चे सोकर उठे तो पंखे से लटकी मिली मां, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका, Woman panch hanged herself in Bilaspur


Bilaspur:
बिलासपुर में महिला पंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला। गुरुवार सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला के पति ने चार साल पहले उसे छोड़ दिया था। इसके बाद महिला का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया है। ऐसे में आशंका है कि इसी के चलते महिला पंच ने खुदकुशी की है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

गांव के युवक से था प्रेम संबंध: जानकारी के अनुसार ग्राम रहंगी निवासी लक्ष्मी कुशवाहा (35) गांव में वार्ड क्रमांक 12 की पंच थी। वह अपने तीन बच्चों 14 साल, 10 साल और 7 साल के साथ गांव में अकेली रहती थी। करीब चार साल पहले उसका पति छोड़कर कोरबा चला गया था। वह पत्नी और बच्चों से मिलने भी नहीं आता था। इसी बीच महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया। कुछ दिन पहले ही लक्ष्मी को युवक ने बताया कि उसकी शादी किसी अन्य लड़की से होने वाली है।

पुलिस ने जब्त किया महिला का मोबाइल: जांच के दौरान पुलिस को महिला का मोबाइल मिला है। महिला की आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस को शक है कि प्रेमी युवक के दूसरी जगह शादी तय करने के चलते ही महिला ने आत्महत्या की होगी। युवक पर लक्ष्मी शादी नहीं करने के लिए दबाव बना रही थी। मां की मौत के बाद तीनों बच्चे नानी के पास हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ