सिर में पत्थर मार, कर दी पति की हत्या : नशे में मार रहा था बच्चों को, मना करने पर पत्नी को मारने उठाया था पत्थर, Stoned in the head, killed the husband


Bilaspur Chhattisgarh: बिलासपुर में अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति आए दिन शराब के नशे में पत्नी व बच्चों की पिटाई करता था। होली पर्व की रात भी वह शराब के नशे पत्नी को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। झूमाझटकी में पत्थर नीचे गिर गया, तब पत्नी ने पत्थर उठाकर पति का सिर कुचल उसकी हत्या कर दी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

होली का दिन: ग्राम नेवसा में रहने वाला देवीराम यादव (36) पुत्र महेत्तरराम यादव गाय-भैंस पालन कर दूध बेचकर परिवार चलाता था। होली पर्व के दिन शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह अपने घर पहुंचा। वह शराब के नशे में पत्नी व बच्चों से विवाद करने लगा। पत्नी संतोषी बाई यादव (24) के मना करने पर उसने जान से मारने के लिए पत्थर उठा लिया। उसने बीच-बचाव की, तब झूमाझटकी में पत्थर गिर गया। तभी गुस्साई संतोषी बाई ने पत्थर उठाकर पति देवीराम के सिर को कुचल दिया।


रात में पहुंची पुलिस पत्नी को किया गिरफ्तार: हत्या के इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने कोटा पुलिस को दी। खबर मिलते ही रात करीब एक बजे पुलिस गांव पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी पत्नी संतोषी बाई यादव को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया।


घर में थी सास और पांच बच्चे: TI दिनेश चंद्रा ने बताया कि जिस समय हत्या हुई, उस समय संतोषी बाई की 70 वर्षीय सास श्यामकुंवर यादव, 17 वर्षीय बेटी रागिनी यादव, 15 वर्षीय राखी यादव, 13 साल का बेटा राजाराम यादव, 11 वर्षीय निलेश यादव और 9 वर्षीय राकेश यादव घर में थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता आए दिन शराब पीकर मारपीट करते थे। घटना के समय भी वह शराब के नशे में थे। पहले उसने बच्चों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट किया। फिर उनकी मां से विवाद करने लगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ