अपने होने वाले पति के साथ युवती ने किया ऐसा काम की युवक ने समाज में बदनामी के डर से उठा लिया इतना बड़ा फैसला, मामला जानकर रह जायेंगे हैरान..!

 


कोरबा छत्तीसगढ़ : शादी करने का सपना संजोए सगाई के लिए ससुराल बारात लेकर जाता, लेकिन इससे बनने वाली वाली दुल्हन को लेकर ऐसी जानकारी प्राप्त हुई की युवक के पैरों तले जमीन ही खिसक सी गई। ससुराल से आई खबर से युवक को इतना आहत हुआ कि उसने जान देने की ठान लिया और काफी मत्रा में शुगर की गोली भी खा लिया। ओवरडोज शुगर की गोली खाने के कारण युवक की तबीयत​ भी काफी बिगड़ गई, जिसके पश्चात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़े : CGPSC ने एक बार फिर निकाली कई पदों पर भर्ती, जानिए किन पदों पर निकली भर्ती और कब से होगा ऑनलाईन एप्लिकेशन..!

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ग्राम भालू सटका नकटीखार में रहने वाले संजय कुमार यादव का विवाह क़टघोरा निवासी एक युवती से तय हुआ था। स्वजनों की सहमति के बाद 19 मार्च को सगाई का कार्यक्रम आयोजित होना तय हुआ था। सगाई के लिए संजय तथा उसके स्वजन ससुराल जाने की तैयारी भी कर रहे थे। तभी बनने वाली दुल्हन की घर छोड़कर भागने की सूचना प्राप्त हुआ।


यह भी पढ़े : बाबा धाम रायगढ़, रायगढ़ के तपस्वी बाबा के बारे में जानकर रह जायेंगे हैरान, क्या बाबा किसी से बात नहीं करते??

इस घटना से संजय का दिल टूट गया तथा उसके आत्महत्या करने की गरज से अपने पिता के शुगर की सभी 17 गोलियां निगल लिया गया। परिवार के सदस्यों को जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई, तो हड़कंप सा मच गया तथा उनके द्वारा आनन - फानन में संजय को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। वर्तमान में संजय का उपचार अस्पताल में जारी रहा है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।


यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास पिकनिक मनाने लायक सबसे अच्छी जगह, नेचर कैंप बोइरपड़ाव, खोंदरा बिलसापुर छत्तीसगढ़। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ