रायपुर भाठापारा स्थित मोपका कॉलेज अब स्व. रामनाथ वर्मा के नाम किए जाने की घोषणा सीएम बघेल के द्वारा किया गया, Mopka College Bhathapara Raipur..!



रायपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा यह कहा गया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में गौठानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गौठानों को ग्रामीण आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था के अनुरूप राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक (economy) स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित किया जा रहा है। बघेल सरकार के द्वारा आज बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला मुख्यालय में आयोजित बलौदाबाजार राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन को सम्बोधित किया जा रहा था। उन्होंने इस मौके पर मोपका कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय रामनाथ वर्मा के नाम पर करने तथा ग्राम तिल्दाबांधा में पेयजल हेतु अतिरिक्त व्यवस्था घोषणा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने कुल 23 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित भी किया है। इस दौरान उन्होंने पुष्पा वर्मा के द्वारा लिखित चित्रोत्पला प्रेमदीप पुस्तक का भी विमोचन किया गया।


यह भी पढ़ें : कानन पेंडारी चिड़िया घर बिलासपुर छत्तीसगढ़।

राज्य के मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए यह कहा गया कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। समाज में व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने हेतु सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी समाज में परिवर्तन हेतु शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम (English Medium School) में शिक्षा प्रदान करने में राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं। हमें केवल सरकारी नौकरी में ही ध्यान नहीं देना है, व्यवसाय के तरफ लोगों को अधिक से अधिक बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़िया के अस्मिता को जगाने तथा छत्तीसगढी संस्कृति को बचाने हेतु लगातार कार्य कर रही है। स्थानीय तीज त्योहार एवं खान-पान बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे की लोगों को गर्व की अनुभूति हो।


यह भी पढ़ें : भैंसाझार बांध कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़।


राज्य के मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा यह कहा गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में नई सरकार के गठन पश्चात धान खरीदी की मात्रा तथा किसानों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में खेती के रकबा में काफ़ी वृद्धि हुआ है तथा इसके प्रति लोगों का रुझान भी काफी बढ़ रहा है। राज्य में गोधन योजना से रोजगार तथा आय के नए स्रोत भी प्रारंभ हुए हैं। जिसके पास पहले कोई भी रोजगार नहीं हुआ करता था। वे भी वर्तमान में गोबर बेचकर काफी लाभ कमा रहे हैं। बघेल के द्वारा यह भी कहा गया है कि गांव की परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है। योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा गया कि सभी गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा तथा गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में भी राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि गौठान को हम केवल गाय या बैल को ही एकत्र कर रखने का केवल ठौर हीं नहीं है बल्कि इसे ग्रामीण आजीविका के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में भी विकसित कर रहे हैं। स्थानीय महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही धूप तथा अगरबत्ती सहित स्थानीय जरूरत को तमाम चीजें तैयार कर रही हैं। खाली पड़े जमीन पर भी साग-सब्जी उपजा कर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा गया कि ग्राम स्वराज के गांधी जी के सपने को मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा हैं।


यह भी पढ़े : नेचर कैंप बोइरपड़ाव, खोंदरा बिलसापुर छत्तीसगढ़। 

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया तथा राज्यसभा सांसद छाया वर्मा,संसदीय सचिव व शकुन्तला साहू, विधायक चंद्रदेव राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा तथा पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी तथा छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन एवं पूर्व विधायक जनकराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुर्मी समाज के राजप्रधान तथा पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे थे।


यह भी पढ़ें : UPSC इंटरव्यू में पूछा गया सवाल, लड़कियों की ऐसी कौन सी चीज है जो केवल रात को ही दिखाई देती है?, मनुष्य के शरीर का कौन सा अंग रात होते ही बड़ा हो जाता है?, जानने के लिए पोस्ट जरूर देखे..!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ