शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : पड़ोसी ने दिया प्यार का झांसा, Married woman raped on the pretext of marriage


Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। उसने शादीशुदा महिला से पहले दोस्ती की। फिर प्यार और शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी करने से मना कर दिया। महिला के केस दर्ज कराने के बाद वह भाग गया और पांच माह से बस्तर में ट्रक चला रहा था। जब वह अपने घर आया, तब पुलिस को इसकी भनक लग गई और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई।

यह मामला कोटा थाने का है: पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय महिला पिछले तीन साल से कोटा में रह रही थी। वह पहले से शादीशुदा थी और पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके चलते वह अकेली रहती थी। इस दौरान कोटा के मस्जिद पारा निवासी राहुल ठाकुर (25) ने महिला से दोस्ती की। फिर उससे प्यार का इजहार किया। महिला भी उसे चाहने लगी। उसने महिला से शादी करने का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। महिला ने 15 सितंबर को FIR दर्ज करा दी।


युवक ने कहा नहीं करूंगा शादी: आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि उसे पता था कि महिला शादीशुदा है। लेकिन, वह शादी नहीं करना चाहता था। महिला ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब उसने महिला को साफ कह दिया कि शादी नहीं करूंगा। फिर महिला ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ