छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा को देखते हुए ध्वनी विस्तारक यंत्रों पर लगी रोक, जिला प्रशान के द्वारा जारी किया गया निर्देश, Board Exam Me Students Ko Koi Disturb Na Ho - Government

 


पखांजूर कांकेर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य में कल से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसलिए कांकेर जिला प्रशासन के द्वारा पखांजूर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी हुए आदेश के अनुसार जिले में 2 से लेकर 30 मार्च तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।


यह भी पढ़े : औरापानी जलप्रपात कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़।

 

Board Exam Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ राज्य में बोर्ड सीजीबीएससी के द्वारा जारी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा सुबह 09:15 बजे से लेकर दोपहर 12.15 बजे के बीच होगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह के 9 बजे तक अपनी सीट पर पहुंचने का अनुरोध विभाग के द्वारा किया गया है।


यह जा पढ़े : बिलासपुर के आस पास घूमने लायक अच्छी जगह।


CGBSE 12वीं बोर्ड समय सारिणी

02 मार्च 2022 - थम भाषा के प्रश्नपत्र(हिंदी, हिंदी विशिष्ट और हिंदी सामान्य)

04 मार्च 2022 - द्वितीय भाषा के प्रश्नपत्र

07 मार्च 2022 - गणित (नया पाठ्यक्रम), नए पाठ्यक्रम के प्रश्नपत्र - इतिहास, विज्ञान और गणित के तत्व कृषि, ड्राइंग और पेंटिंग, भौतिकी, खाद्य और पोषण, व्यवसाय अध्ययन,

11 मार्च 2022 - पुराने पाठ्यक्रम के पेपर (इतिहास, नए पाठ्यक्रम के पेपर - जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, औद्योगिक संगठन, पशुपालन के तत्व और पोल्ट्री फार्मिंग, भारतीय कला का इतिहास,

11 मार्च 2022 - विज्ञान के तत्व

14 मार्च 2022 - कॉमर्शियल गणित।

16 मार्च 2022 - भूगोल (नया और पुराना पाठ्यक्रम)

22 मार्च, 2022 - वैकल्पिक विषय

24 मार्च 2022 - नए सिलेबस पेपर- पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, अकाउंटिंग, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइनिंग, फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड, और पॉलिटिकल साइंस (पुराना सिलेबस) के लिए नए सिलेबस पेपर्स - इंडियन म्यूजिक, सोशियोलॉजी के लिए उपस्थित होंगे।

25 मार्च 2022 - साइकोलॉजी, ड्रॉइंग एंड डिजाइनिंग, स्टेनो टाइपिंग, डांस, एग्रीकल्चर और होम साइंस,

26 मार्च 2022 - संस्कृत,

29 मार्च 2022 - कंप्यूटर एप्लीकेशन

30 मार्च 2022 - थर्ड लैंग्वेज के पेपर (मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया)।


यह भी पढ़े : चापी डैम रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ