दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की श्रेणी में भारत ने निचले क्रम से किया टॉप, हमारे पड़ोसी देश भी हमसे काफी अधिक खुशहाल, 146 देशों की इस लिस्ट में भारत सबसे निचले 10 देशों में है सामिल, आंकड़े देख हो जायेंगे हैरान..!

 


2022 World Happiness Report By United State : संयुक्त राष्ट्र की ओर से बीते शुक्रवार को (विश्व प्रसन्नता सूची 2022) की पूरी लिस्ट जारी कर दिया गया है। जिसमे भारत को कुल 146 देशों में 136वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि फिनलैंड लगातार 5वें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश का शीर्ष पर बना हुआ है। World Happiness Report 2022 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क के द्वारा जारी किया गया है। इसमें कोविड-19 तथा विश्व की अन्य घटनाओं से लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित भी किया गया है।


2021 के मुकाबले भारत 3 पायदान आगे, 2022 के top 10 खुशहाल देश : रिपोर्ट में बताए अनुसार भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 136वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि साल 2021 में भारत 139वें पायदान पर स्थित था। इस साल की रिपोर्ट में भी यूरोपीय देश फिनलैंड को विश्व की सबसे खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड उसके बाद स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग और उसके बाद नॉर्वे तथा इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया गया है।


हमारे (भारत) पड़ोसी देश खुशहाली के मामले में आगे : रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 121वें स्थान पर है जबकि बांग्लादेश तथा चीन क्रमश: 94वें तथा 72वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से विश्व भर में सबसे अधिक अप्रसन्न हैं। उनको लिस्ट में अंतिम पायदान पर जगह प्राप्त है। इसके बाद जिम्बाब्वे (144वें), रवांडा (143वें) उसके आगे बोत्सवाना(142) तथा लेसोथो का (141वां) स्थान पर है। इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान प्राप्त है।


यह भी पढ़े : नेचर कैंप बोइरपड़ाव, खोंदरा बिलसापुर छत्तीसगढ़। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ