यूक्रेन के कॉलेजों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को भारत तो लाया जा रहा है, लेकिन उनके आगे की पढ़ाई का क्या?, टीएस सिंहदेव ने उन्हें भारत के मेडीकल कॉलेजों में समायोजित करने की मांग की..!

 


रायपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा शुक्रवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौट रहे विद्यार्थियों को देश के मेडिकल कॉलेजों में समायोजित करे। उनके द्वारा केंद्र से यह अनुरोध किया गया कि एक परीक्षा लेने के बाद देश के मेडिकल कॉलेज में इन विद्यार्थियों को दाखिला लेने हेतु अनुमति दिया जाये।


यह भी पढ़े : दरिंदे बेटे ने अपने ही मां बाप की हत्या कर घर में दफना दिया लाश, वजह सुनकर पुलिस भी रह गए हैरान, 17 साल के नाबालिग बेटे ने वारदात को दिया अंजाम, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग..!

स्वस्थ्य मंत्री के द्वारा यह भी कहा गया कि इस तरह की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को समाहित करने हेतु मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीट सृजित किया जा सकता हैं। सिंहदेव के द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर यूक्रेन में पढ़ने वाले सभी मेडिकल छात्रों की भारत वापसी के बाद उनके आगे की शिक्षा पर चिंता जताई गई है। अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को रायपुर में यह भी बताया गया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के द्वाराकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को यूक्रेन में पढ़ने वाले मेडिकल छात्र-छात्राओं की आगे की पढ़ाई के विषय पर पत्र लिखा गया है।


यह भी पढ़े : cg vyapam ने पटवारी के 301 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करे अप्लाई, जानिए पटवारी परीक्षा हेतु क्वालिफिकेशन और पूरी डिटेल्स..!


यूक्रेन में युद्ध का हालात, स्थिति बहुत खराब : उन्होंने यह भी लिखा कि यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण वहां की स्थिति काफ़ी गंभीर हो चुकी है। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे सभी भारतीय मूल के छात्र क्रमबद्ध रूप से वतन वापस लौट रहे हैं।


यह भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली सीधी भर्ती, 19 से लेकर 63 हजार तक का वेतन, भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने का अच्छा मौका, जल्द करे अप्लाई..!

 

रसिया यूक्रेन युद्ध : सिंहदेव के द्वारा यह भी लिखा गया है कि वर्तमान परिदृश्य में यूक्रेन में युद्ध समाप्ति तथा उसके बाद हालात सामान्य होने की स्थिति सुनिश्चित नहीं है। अतः मेडिकल की शिक्षा के लिए अपनी इतने मेहनत की कमाई खर्च कर यूक्रेन में बच्चों को पढ़ा रहे माता-पिता तथा अभिभावक बच्चों के भविष्य एवं उनकी आगे की शिक्षा को लेकर काफी चिंतित भी हैं।

Russia Ukraine War 2022

यह भी पढ़े : तालाबों एवं मंदिरों का शहर रतनपुर बिलासपुर, अनेक इतिहास को समेटे हुए है रतनपुर, जानिए पूरी रहस्य।


Indian Medical College's : अपना व्यक्तिगत विचार रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के द्वारा आगे पत्र में लिखा गया है कि मेडिकल की शिक्षा के लिए यूक्रेन जाने वाले छात्रों को यदि हमारे भारत देश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में एक निर्धारित प्रक्रिया के अन्तर्गत समायोजित किया जा सकता है, तो वह इसे स्वीकार करने के लिए सहर्ष तैयार रहेंगे। वर्तमान में यूक्रेन तथा अन्य देशों से मेडिकल की शिक्षा पूर्ण कर आए भारतीय छात्रों के रजिस्ट्रेशन हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा का प्रावधान भी किया जा सकता है।


यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास की खूबसूरत जगह, अनेक पिकनिक स्पॉट एवं खूमने लायक जगह के बारे में जानिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ