लव, सेक्स और फिर धोखे से मौत : 13 साल की लड़की को खुदकुशी के लिए सुसाइड नोट लिखवाया फिर दुष्कर्म कर मार डाला


Janjgir-Champa:
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक ने बाजीगर मूवी के सीन को रीक्रिएट कर दिया। उसने 13 साल की लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। ग्रामीणों को पता चला तो लड़की को उसके घर से भगाकर ले गया और एक साथ खुदकुशी करने का झांसा दिया। आरोपी ने लड़की से सुसाइड नोट भी लिखवा लिया। फिर दुष्कर्म कर गला घोंटकर मार डाला और शव को तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तालाब में मिला था बच्ची का शव: जैजैपुर क्षेत्र के चोरभट्‌टी गांव के डबरी तालाब में 3 मार्च को 13 साल की बच्ची की लाश मिली थी। उसके कपड़ों से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि लड़की 28 फरवरी की रात से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी जैजैपुर थाने में 2 मार्च को दर्ज कराई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में पता चला कि लड़की की हत्या की गई है।




प्रेम प्रसंग की बात गांव में फैली तो हत्या की साजिश रची: इस पर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। उनसे मिली जानकारी और संदेह के आधार पर चोरभट्‌टी गांव के ही जवाहर चंद्रा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जवाहर ने पुलिस को बताया कि उसका लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। यह बात पूरे गांव में फैल गई थी। ऐसे में उसने लड़की से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। आरोपी ने लड़की से कहा कि परिवार वाले मिलने नहीं देंगे तो दोनों अपनी साथ में जान दे देते हैं।

तालाब किनारे ही दुष्कर्म कर गला घोंट दिया: आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की से सुसाइड नोट घर से ही लिखकर आने के लिए कहा। फिर 2 फरवरी की रात करीब 1 बजे आरोपी उसे लेकर बाइक से तालाब के पास पहुंचा। वहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुसाइड नोट भी उसकी लैगिंग की जेब में रख दिया। इसके बाद शव को तालाब में फेंक कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ