पिछले पांच दिनों से लापता आयुष की आज पुलिस को मिली लाश, 2.5 साल का था मासूम बच्चा, पुलिस ने इनाम की भी घोषणा कर दी थी, दरिंदों ने कुएं में फेंकी लाश, आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं..!

 


Janjgir Champa : छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर जिले में पिछले 5 दिनों से लापता ढाई साल के बच्चे आयुष की लाश अब सड़ी गली हालत में पाई गई है। 5 दिन पहले ही बच्चा घर के बाहर से गायब हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा पता बताने वालों को 15 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा कर दिया गया था। इस बीच उसकी लाश मिलने से पूरे गांव में मातम छाई हुई है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।


यह भी पढ़े : Government Job In Chhattisgarh State, कई विभागों के 400 सरकारी पदों पर निकली भर्ती, 7वें वेतन के तहत मिलेगी सैलरी, देखिए पूरी डिटेल्स, CG Job Alert 2022..!

मंगलवार को दोपहर 2 बजे से बड़े सिपत निवासी किसान अक्षय साहू का बेटा घर के बाहर से लापता हो गया था। बताया यह भी जा रहा है कि वह खेलने के लिए बाहर चला गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चल पाया। परिजनों के द्वारा बच्चे की काफी तलाशा भी की गई। पर उसकी कोई भी जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा उसकी तलाश शुरू किया गया।


यह जरूर पढ़ें : Holi Festival 2022, जानिए किन लोगों को भूलकर नही देखनी चाहिए होलिका दहन, आखिर क्या है इसका कारण और उपाय, शुभ मुहूर्त एवं पूरी जानकारी जरूर पढ़े..!



कुएं में मेडिकल वेस्ट के ऊपर मिली सड़ी गड़ी लाश : आयुष के परिजनों के द्वारा उसके किडनैपिंग की आशंका जताई गई थी। इसलिए पुलिस के द्वारा इस एंगल में भी जांच किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के द्वारा आयुष की तलाश के लिए पुलिस टीम भी तैयार किया गया था। जो की अलग-अलग जगह पर जाकर खोजबीन भी कर रही थी। साथ ही आस-पास में एक्टिव मोबाइल फोन नंबर्स की जांच भी किया जा रहा था। इसके बाद कुछ दिन पहले ही पुलिस के द्वारा इनाम की घोषणा भी कर दिया गया था। मगर बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल पाया।


यह भी पढ़े : ऐसी क्या चीज है जिसे पहली बार करने से लड़कियां डरती है और जोर से चिल्लाती है, जवाब जान कर चौक जायेंगे, PSC में पूछा गया सवाल..!

घर से 500 मीटर दूर मिला शव : मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का शव बड़े सिपत गांव में ही उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक बिना बाउंड्री वाले कुएं में पाया गया है। जो चारों ओर से खुला हुआ है। सुबह गांव के ही एक शख्स के द्वारा ऊपर पानी में तैरती सड़ी गली लाश देखी गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा जांच की तो वह शव आयुष का ही पाया गया। उस कुएं में मेडिकल के वेस्ट भी डाले गए थे। जिसके बीच में लाश तैर रही थी।


यह भी पढ़े : औरापानी जलप्रपात कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़।

शव की 2 से 3 दिन पुरानी होनी की आशंका : अब पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव के द्वारा यह भी बताया गया कि शव दो-तीन दिन पुराना होने की संभावना जताई जा रही है। 3 डॉक्टर शव का पोस्टमार्टम कर रहे हैं। जिसकी वीडियोग्रफी भी किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर ही बुलाया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सवाल यह भी है की उस मासूम की हत्या कर किसी को क्या मिला होगा, आगे पुलिस के जांच में ही पता चल पाएगा।


यह भी पढ़ें : परीक्षा में फेल होने से लगा ली मासूम ने फासी, बिलासपुर में PSC रिजल्ट के बाद छात्रा ने फांसी लगाई : अंबिकापुर में घरवालों से बात करने के बाद फोन बंद कर पंखे से लटकी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ