16 lakhs cheated in the made of building, पक्का घर बनाने के नाम पर 16 लाख की ठगी : गांव में ही आकर मजदूरों के साथ रहने लगा फिर लोगों से पैसे लेकर भागा


Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक ठेकेदार ने ग्रामीणों को पक्का मकान बनाने का वादा कर ठग लिया। उसने अलग-अलग लोगों से लगभग 16 लाख रुपए ठगे थे। इसके बाद फरार हो गया। बताया गया कि उसने लोगों को झांसे में लेने के लिए उसी गांव में रहना शुरू कर दिया था, जहां के लोगों से उसने ठगी की है। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि वो किसी दूसरे राज्य भागने की फिराक मेंं था। इससे पहले उसे पकड़ लिया गया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

20-25 मजदूरों के साथ गांव में रहने आया: ये मामला तब खुला है, जब दुलदुला निवासी विशाल गुप्ता ने 6 मार्च को पुलिस से शिकायत की। विशाल ने पुलिस को बताया कि 2 साल पहले कुदूस अली ठेकेदार अपने 20-25 मजदूरों के साथ गांव में रहने के लिए आया था। कुदूस ने बताया था कि वह मकान निर्माण का काम करता है। इसलिए वह गांव में ही किराए के मकान में रह रहा है।

लाख 96 हजार रुपए दिए: विशाल ने बताया कि उसे भी मकान बनवाना था। इसलिए उसने कुदुस से बातचीत की थी। तब कुदूस ने उससे कहा था कि वो सस्ते में उसका पक्का मकान बनवा देगा। लेकिन इसके लिए उसे एडवांस में कुछ पैसे देने होंगे। इसके बाद विशाल ने उसे एक लाख 96 हजार रुपए दे दिए थे। विशाल ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि कुदूस को गांव के 7 और लोगों ने भी 14 लाख रुपए दिए हैं। मगर किसी का मकान आज तक नहीं बना। ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास करते हैं, लेकिन उसका फोन बंद आता है।


नंबर के आधार पर पकड़ा गया आरोपी: विशाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। सबसे पहले पुलिस आरोपी के नंबर के आधार पर उसे ट्रेस करना शुरू किया, जिसमें पुलिस को पता चला कि आरोपी राजनांदगांव में है। वो महाराष्ट्र बॉर्डर के कोहका के पास छिपा हुआ है। इसके बाद जशपुर पुलिस ने राजनांदगांव पुलिस से संपर्क किया। फिर राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ