DJ बंद करने को कहा तो बारातियों ने चाकू मारा : शराब पीकर डांस कर रहे थे, घरातियों ने बोला-खाना भी खा लीजिए तो चाकू से कर दिया हमला; 7 युवक घायल


Mungeli:
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शादी समारोह में चाकूबाजी हो गई। जिसमें 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद डीजे बंद करने की बात को लेकर हुआ था। जिसके बाद बारातियों ने घरातियों और गांव के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था: जानकारी के मुताबिक, पढरियाझाप गांव में रहने वाले राम सिंह मरावी के यहां मंगलवार रात को लड़की की शादी थी। यहां बिलासपुर के चकरभाठा से बारात आई हुई थी। बाराती जब गांव पहुंचे तो डीजे की धुन पर नाचते हुए बारात निकाल रहे थे। इसके बाद वह लड़की वालों के घर के पास पहुंचे तो वहां भी नाच ही रहे थे। इसी दौरान घरातियों और गांव के लोगों ने कह दिया कि चलिए खाना खा लीजिए और डीजे बंद करवा दीजिए तो आरोपियों ने 7 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे वह सभी घायल हो गए।


लोगो को काफी चोटें आई हैं: बताया जा रहा है कि भी हमलावरों ने शराब पी रखी थी। कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उनकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ