शादी का वादाकर हेमेंद्र देवांगन ने 6 महीने तक किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हो गई नाबालिक, पिता की शिकायत पर रेप के आरोप में गिरफ्तार


Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने उससे 6 महीने तक रेप किया था। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद इस बात की जानकारी परिजनों तक पहुंची। फिर पीड़िता के पिता के शिकायत के बाद अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है।


इस मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी की हेमेंद्र देवांगन ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद उसने शादी का वादा किया और पिछले 6 महीने से उसकी बेटी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। अब उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती हो गई है।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ का पहला सस्पेंसन ब्रिज

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हेमेंद्र के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की और युवक के बीच कुछ समय पहले दोस्ती हुई थी। उसके बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की ने बताया कि संबंध बनाने के बाद भी वह उससे कहती रही कि शादी कर लो। लेकिन उसने शादी नहीं की। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कन्हारपुरी का रहने वाला है।

इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ