Maitri Bagh of Bhilai will open from Tuesday, मंगलवार से खुलेगा भिलाई का मैत्री बाग : व्हाइट टाइगर सहित कई वन्य प्राणी हैं आकर्षण का केंद्र, कोविड-19 की वजह से 7 जनवरी से था बंद


Bhilai:
भिलाई का मैत्री गार्डन 1 मार्च से फिर खोला जा रहा है। कोविड-19 की वजह से इसे बीते 7 जनवरी से इसे बंद किया गया गया था। लोगों को काफी दिनों से इस पार्क के खुलने का इंतजार था। कोरोना का संक्रमण कम होने की वजह से इस चिड़ियाघर को फिर से खोलने का फैसला किया गया है।

दुर्ग भिलाई सहित आस-पास के शहरों के लोगों के लिए मैत्रीबाग चिड़िया घर आकर्षण का केंद्र है। पूरे मध्य भारत में सबसे अधिक ह्वाइट टाइगर इसी चिड़िया घऱ में हैं। इसी वजह से यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही कई प्रजातियों के वन्य प्राणियों, पक्षियों वाला यह चिड़ियाघर पूरे प्रदेश में मशहूर है। लगभग दो महीने से इसके बंद होने से लोगों को पिकनिक मनाने दूर जाना पड़ता था। जारी आदेश के अनुसार पर्यटकों के लिए मैत्री बाग सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेगा। अब पर्यटकों को पहले की तरह ही पार्क में प्रवेश और घूमने की अनुमति होगी। प्रबंधन ने आने वाले लोगों से अपील की है कि जो भी पर्यटक मैत्री बाग घूमने आएं वह अपने साथ सेनेटाइजर और माक्स लगाकर जरूर आएं। इसेक साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा।
इसे भी पढ़े: जानिए अमरकंटक की कुछ खास बाते, जो सायद आपको पता ना हो

कोविड-19 की तीसरी लहर व बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मैत्री बाग और चिड़ियाघर को बंद किया गया था। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। इसकी वजह से मैत्री बाग को खोला जा रहा है। प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है।

इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ