शादी से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, बिना दुल्हन के लौटी पूरी बारात।


कांकेर छत्तीसगढ़ : विवाह के बाद मंडप से विदा होकर ससुराल ले लिए जा रही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कांकेर पुलिस द्वारा दुल्हन तथा उके प्रेमी को रोका तथा इसकी सूचना उनके स्‍वजनों को दिया गया। सूचना मिलने के बाद स्‍वजन कांकेर पहुंचे तथा दुल्हन को साथ चलने की समझाइश दी। दूल्‍हा अपनी दुल्हन को माफ कर के अपने साथ ले जाने को तैयार था।


यह भी पढ़े : जानिए गीत पांडवानी के बारे में, पांडवानी गीत क्या है किसे कहते है तथा इसकी सबसे प्रसिद्ध गायिका के बारे में।


लेकिन दुल्हन को दी गई समझाइश कोई काम नहीं आई। पुलिस थाने से बाहर निकलने के बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ जाने लगी। जिससे नाराज स्‍वजनों द्वारा प्रेमी की पिटाई भी कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी दुल्हन द्वारा अपना इरादा नहीं बदला गया तथा प्रेमी के साथ ही चली गई। वहीं दुल्हे तथा बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।


यह भी देखें : गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़।

नए विवाहिता की विदाई के बाद भी ससुराज जाते वक्त अपने प्रेमी के साथ भाग जाने का एक अनोखा मामला सामने आया। जिसमें दंतेवाड़ा जिले के निवासी लड़की का प्रेम प्रसंग बस्तर जिले के ही एक युवक के साथ था। इसी बीच युवती के पिता द्वारा उसका विवाह महाराष्ट्र सांवरगांव के एक युवक के साथ तय कर दिया गया था। युवती द्वारा शादी से इन्‍कार भी किया गया, लेकिन घरवाले उसकी बात नहीं माने। विवाह की तारिख तय होने के बाद छः फरवरी को युवती के अपने पैतृक ग्राम दल्लीराजहरा में विवाह संपन्ना कराया गया।


यह भी देखें : इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान।


विवाह के बाद दुल्हन को विदा भी किया गया। लेकिन ससुराल जाते समय राजनांदगांव में दुल्हे तथा अपने ससुराल वालों को चकमा देकर लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। नव विवाहिता के आधे रास्ते से गायब होने पर दूल्‍हा अपने पूरे परिवार के साथ मानपुर पुलिस थाना पहुंचा तथा दुल्हन के लापता होने की सूचना दिया। पुलिस द्वारा तत्काल इसकी सूचना आसपास के पुलिस थानों में भी दिया गया।


इसे भी पढ़े: औरापानी जलप्रपात कोटा बिलासपुर, हमेशा बहती रहती है पानी की धारा।


कांकेर पुलिस द्वारा सोमवार दोपहर एक बजे दुल्हन तथा उसके प्रेमी को पकड़ लिया गया तथा उन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंची। जिसकी सूचना मानपुर पुलिस को दिया गया। सूचना के बाद मानपुर पुलिस, दुल्हन के स्‍वजन तथा दूल्‍हा अपने स्‍वजनों के साथ कांकेर पहुंचा। जहां दुल्हन द्वारा अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कही गई।

यह भी देखें : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान।


दुल्हन के स्‍वजनों द्वारा उसे समझाइश दी गई तथा साथ चलने के लिए कहा गया। दूल्‍हा भी उसे अपने साथ ले जाने को राजी था तथा दुल्हन को सबकुछ भूलकर साथ चलने को कहा। पुलिस थाने में काफी देर तक ड्रामा चलता ही रहा। जिसके बाद पुलिस थाने से ठीक बाहर निकलते ही दुल्हन फिर से अपने प्रेमी के साथ जाने लगी। जिसे देखकर दुल्हन के स्‍वजनों द्वारा उन्हें रोका गया तथा प्रेमी की पिटाई कर दिया गया। लेकिन इसके बाद भी दुल्हन द्वारा अपना इरादा नहीं बदला गया तथा वह प्रेमी के साथ रवाना हो गई।


यह भी पढ़े : रतनपुर एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल।


पिछले चार साल से चल रहा था लड़की का प्रेम प्रसंग : थाने में दुल्हे द्वारा साथ चलने के लिए कहने पर दुल्हन द्वारा इन्‍कार कर दिया गया। दुल्हन द्वारा यह कहा गया कि मैं तुम्हें मात्र चार महीने से जानती हूं तथा प्रेमी को चार साल से। हालाकि दूल्‍हा इस घटना के बाद भी दुल्हन को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार था। लेकिन दुल्हन के इन्‍कार करने के बाद भी दुल्हे तथा बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।


यह भी पढ़े : कोटमी सोनार, The Crocodile Park

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ