रतनपुर में पुष्पा के अल्लु अर्जुन बनने निकले थे दो युवक, लेकिन पुलिस के आगे झुकना पड़ा, जब्त हुई सफेद चंदन की लकड़ी...!


रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ : जब से पुष्पा मूवी रिलीज हुई है तब से आजकल सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जून के पुष्पा का डॉयलाग "पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं, झुकेगा नहीं " लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इनके गेम परे बने वीडियो सोशल मीडिया पर काफी खूब ट्रेंड हो रहा है। पुष्पा फिल्म की तर्ज पर तीन दिन ही फल दो युवक पैसा कमाने के चक्कर में जंगल से लगभग 100 किलो सफेद चंदन लेकर उत्तर प्रदेश राज्य में तस्करी के लिए जा रहे थे। दोनों युवक बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर खड़े हुए थे। वहीं मुखबिर की सूचना पाते ही पहुंची पुलिस की टीम की गाड़ी को देखते ही दोनों युवक ठीक वैसे ही वहा से फरार हो गए ठीक वैसे ही जैसे पुष्पा फिल्म में पुलिस को देखकर चंदन की तस्करी करने वाले लोग फरार हो जाते हैं।


अभी जुड़े हमारे whatsapp ग्रुप से


यह भी पढ़े : रतनपुर मांघी पूर्णी मेला, रतनपुर में पूरी क्षमता के साथ लगने जा रहा है मेला, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मेलों में से एक है रतनपुर मेला..!


सफेद चन्दन की खपत कहा होती है? : लिस द्वारा बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड से करीब 100 किलो सफेद चंदन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार कुल 15 नग सफेद चंदन है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के बताए अनुसार युवक उसे उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे। क्योंकि सबसे ज्यादा चंदन के लकड़ी की खपत उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर तथा कन्नौज में ही होती है। पुलिस की गाड़ी को देखते ही युवक फरार हो गए।


यह भी पढ़े : चापी जलाशय रतनपुर, तारनपुर स्थित दूसरी लोकप्रिय बांध, जहां कई छत्तीसगढ़ी मूवी की हुई है शूटिंग।


सफेद चंदन की कटाई पर प्रतिबन्ध : आपको यह भी बता दें कि सफेद चंदन की लकड़ी की कटाई पर प्रतिबंध है, सफेद चंदन का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन तथा धार्मिक कार्यों में किया जाता है। जो कि सफेद चंदन की लकड़ी की कटाई पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। ठीक उसी प्रकार जैसे फिल्म पुष्पा में प्रतिबंधित होने के बाद भी चंदन के लकड़ी की तस्करी किया जाता है, तथा पुलिस आने पर अपराधी फरार हो जाते थे। उसी तरह चंदन की लकड़ी प्रतिबंधित होने के बाद भी ये युवक तस्करी करने हेतु सफेद चंदन की लकड़ी जंगल से काटकर उसे खापने ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस को देख मौके से सभी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के तलाश में अभी भी जुटी है।


यह भी पढ़े : रतनपुर का इतिहास, जानिए धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल रतनपुर की के बारे में।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ