cg news,Padma Shri Padma Bhushan Padma Vibhushan Award 2022, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लगाया केंद्र पर आरोप : मधयप्रदेश को पांच पद्मश्री पुरस्कार


रायपुर छत्तीसगढ़ : भारत सरकार के द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर पद्म अलंकरणों की घोषणा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से किसी भी को पद्म पुरस्कार नहीं मिला है। कांग्रेस तथा बीजेपी इसपर भी जुबानी जंग में लगे हुए है। पद्म पुरस्कार की घोषणा के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य में इसे लेकर भी राजनीति शुरु हो गई है।


यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री का तोहफा, अब सप्ताह में केवल पांच दिन ही करना होगा काम।



छत्तीसगढ़ को इस साल एक भी पद्म पुरस्कार नहीं : इस साल हुए पद्म पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ राज्य को एक भी पुरस्कार नहीं मिला है, जिसे लेकर कांग्रेस द्वारा यह आरोप लगाते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ राज्य के साथ अन्याय हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य में विपक्षी दल की सरकार है इसलिए हमारे प्रतिभाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है। यह निंदनीय है, राज्य सरकार की ओर से कुछ नामों की अनुशंसित करके भेजा भी गया था, परंतु एक भी पद्म पुरस्कार नहीं दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की प्रतिभाओं के साथ अन्याय किया गया है।


यह भी पढ़े : 26 गणतंत्रदिवस पर भूलेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों बेटियों और युवाओं के लिए किया बड़ा घोषणा, खुलेने जा रही है गुंडाधुर तीरंदाजी अकादमी



बीजेपी ने इसे कांग्रेस की कुंठित मानसिकता कहा : कांग्रेस के द्वारा कहा गया कि दुर्भाग्य है कि भाजपा के छत्तीसगढ़ राज्य के नेता केंद्र सरकार को समझाइश नहीं दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के बयानों का पलटवार करते हुए बीजेपी द्वारा कहा कि जो उपलब्धियां है उसके आधार पर ही पद्म पुरस्कार दिया जाता है। उस पर भी सवाल खड़ा करके कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन कांग्रेस के नेता द्वारा किया जा रहा है। इससे ज्यादा नैतिक रूप से गिरावट किसी भी पार्टी को नहीं हो सकती जो कांग्रेस पार्टी द्वारा यहां दर्शाया जा रहा है।


यह भी पढ़े : कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाली पाली नगर में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर की पूरी इतिहास एवं जानकारी।



मध्य प्रदेश राज्य को 5 पद्मश्री : आपको यह भी बता दें छत्तीसगढ़ राज्य में तो एक भी पद्म पुरस्कार नहीं मिले लेकिन इस साल मध्य प्रदेश के खाते में कुल 5 पद्मश्री आए है। ये अपने-अपने क्षेत्र में विशेष काम करने वाली राज्य की 5 हस्तियों को दिए जाएंगे। इनमें से एक अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 


यह भी पढ़े : जानिए बिलासपुर के पास स्थित सबसे बढ़िया पिकनीक स्पॉट के बारे में, Nature camp boirpadav



मधयप्रदेश से पद्मश्री से नवाजे जाने वाले 5 नाम निम्नानुसार हैं....

1.भोपाल के डॉ एनपी मिश्रा (मरणोपरांत) : चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा हेतु।

2.मंडला के अर्जुन सिंह धुर्वे : आदिवासी नृत्य के क्षेत्र में बेहतर काम हेतु।

3.छतरपुर के अवधकिशोर जड़िया : साहित्य तथा शिक्षा में योगदान हेतु।

4.सागर के राम सहाय पांडे : कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु।

5.मंडला की दुर्गा बाई व्याम- कला के क्षेत्र बेहतरीन कार्य हेतु।


यह भी पढ़े : खूटाघाट बांध, जिसका निर्माण आज से कई वर्ष पहले अंग्रेजो द्वारा गरवाया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ