घर में फटा रसोई गैस : अंदर जल रहे दीए से हुआ धमाका, मकान का उपरी हिस्सा उड़ा


Kanker : छत्तीसगढ़ के कांकेर के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया है। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि खपरैल वाले घर की छत पूरी तरह से उड़ गई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।



इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?


भूल गए गैस बंद करना: जानकारी के मुताबिक, जिले के सिदेसर गांव में रहने वाले विमल जैन के घर में यह हादसा हुआ है। विमल जैन अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। लेकिन, बाहर निकलने से पहले वे रसोई गैस बंद करना भूल गए थे। जिससे गैस लीक हो रही थी। साथ ही जहां गैस रखा हुआ था उसी के पास में ही घर के भीतर दीया भी जल रहा था। मकान मालिक जब घर का दरवाजा बंद कर बाहर निकले तो कुछ ही देर के बाद सिलेंडर फट गया।


इसे भी पढ़े: क्या आप जाने है, छत्तीसगढ़ में स्थित हैं पुरे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च

दमकल कर्मियों ने बुझाई आग: धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई और वहां रखा सामान जलने लगा था। लोगों ने इसकी सूचना फौरन दमकल वाहन के कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस हादसे में मकान मालिक का कितने रुपए का सामान का नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ