CGPSC REQUIREMENTS 2022, कितने पदो पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक की सैलरी, जानिए पूरी जानकारी


CGPSC 2022 : छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिशन यानी CGPSC द्वारा लॉ ऑफिसर पदों हेतु भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार CGPSC Law Officer Recruitment 2022 हेतु ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर 23 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 25 दिसंबर 2021 से प्रारंभ की गई थी।

यह भी पढ़े : नक्सल क्षेत्रों में तैनात 160 CRPF जवान कोरोना पॉजीटिव, कोरोना से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के दिए निर्देश, सुकमा जिले के जवान सबसे अधिक संक्रमित


आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताए अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से यह छत्तीसगढ़ विधि अधिकारी के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन एवं विधि से कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने हेतु उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने हेतु उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

यह भी पढ़े : Tax On Cryptocurrencies By Indian Government, क्या क्रिप्टो पर लगने वाली है टैक्स?, एक फरवरी को सरकार क्रिप्टो पर भी लगा सकती है टैक्स


विधि अधिकारी पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से लॉ में बैचलर्स की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा भी इन पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 साल तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को ध्यान में रखते हुए, राज्य शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 5 साल की छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी हेतु उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ की शिमला कहे जाने वाले भोरमदेव मंदिर के बारे में पूरी जानकारी, अनेक ऐसी तथ्य जिससे आप अंजान होंगे।


विधि अधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवारों को भर्ती के बाद वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 के अंतर्गत 56100 रुपए से 177500 रुपए तक महीने का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार Chhattisgarh Law Officer Recruitment 2022 हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर 23 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मूल / स्थानीय निवासी को 300 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तथा अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपए की आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी हेतु उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।


यह भी पढ़े : Job Recruitment In Raipur Health Department For 202 Seats,छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, कोरोना के तीसरी लहर के मुकाबले हेतु निकली गई भर्ती, 2 लाख तक की सैलरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ