महिला की देसी कट्‌टा से गोली मारकर हत्या : घर में अकेली थी, तभी हुआ वारदात, खून से लथपथ मिली लाश


Kawardha:
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसी वक्त किसी ने उसे गोली मार दी । घरवालों को महिला की खून से लथपथ लाश मिली। मौके से देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। मामला कुकदूर थाना थाना क्षेत्र का है।


खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस: जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को सनकपाट निवासी सरिता काठले (29वर्ष) पति विजय काठले घर पर अकेली थी। घर के लोग काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसे किसी ने मारा है। घरवाले जब देर रात को लौटे। तब उन्होंने जमीन पर पड़ी हुई महिला की लाश देखी। महिला के शरीर से काफी खून बह चुका था। उसके पेट में गोली मारी गई थी। जिसकी वजह से उसकी तुरंत ही मौत हो गई थी। वारदात रात के वक्त 10 से 12 बजे की बीच की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े: बाहुबली के एक सीन में छत्तीसगढ़ के बस्तर का जलप्रपात ?

जांच के लिए पहुंची FSL की टीम: घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचन दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके से एक देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। शनिवार को एफएसएल की टीम भी मौके पर गई थी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े: क्या आप जाने है, छत्तीसगढ़ में स्थित हैं पुरे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ