छत्तीसगढ़ में ठग अपना रहे नया पैंतरा: डॉक्टर से डेढ़ लाख की ठगी, जानिए नही तो आप भी हो सकते है शिकार


Raipur: एम्स की महिला डॉक्टर से जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर रिवार्ड देने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली। डॉक्टर को बैंक अधिकारी के नाम से फोन किया गया। उनसे कार्ड की जानकारी मांगी गई। उसके बाद ओटीपी पूछा गया। उन्होंने ठग को ओटीपी बता दिया। उसके बाद खाते से अलग-अलग किश्त में पैसा निकाल लिया गया।

जब मैसेज आया तो उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मारुति विहार निवासी डॉ. आराधना शुक्ला एम्स में डॉक्टर है। उनके पास बुधवार दोपहर स्टेट बैंक मुंबई के नाम से फोन आया। उन्हें कहा गया कि क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 20 हजार का रिवार्ड मिला है।

डॉक्टर ठग के झांसे में आ गई। ठग ने उनसे कुछ जानकारी ली। इसी दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया। डॉक्टर ने ठग को बता दिया। फिर ओटीपी नंबर आया। उन्होंने इसी तरह चार बार ठग को ओटीपी बताया। उनके खाते से 1 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए गए।

कॉल कटने के बाद उन्होंने मैसेज देखा तो हड़बड़ा गई। तुरंत खाता ब्लॉक कराया। गुरुवार को बैंक से जानकारी लेकर सायबर सेल में शिकायत की। सरस्वती नगर पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल और खाते की जानकारी के आधार पर ठगी की जांच की जा रही है। डॉक्टर ने जिन खातों में पैसा जमा किया है। वह दूसरे राज्य के हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ